मानसून एक्स्प्रेस बनी Welcome To The Jungle, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश
दुनियाभर में कमाई के मामले में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल कमाल का प्रदर्शन करती नजर आ रही है। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में वेलकम टू द जंगल की धूम
दुनियाभर में फिल्म पर हो रही है नोटों की बारिश
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) मौजूदा समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। कमाई के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस मल्टी स्टारर मूवी ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी धाक जमाई है।
रिलीज के 13वें दिन वेलकम टू द जंगल ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि अब तक इस मूवी का कारोबार कितने करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में वेलकम टू द जंगल की धूम
26 जून को वेलकम टू द जंगल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से निर्देशक अहमद खान की इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और मूवी सभी की उम्मीदों की पर उतरी। कॉमेडी से भरपूर कहानी ने फैंस का दिल जीता और इसी वजह से कमाई के मामले में वेलकम टू द जंगल का दबदबा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब आएगी Welcome 4, डायरेक्टर ने लगाई मुहर; क्या होगी 'उदय-मजनू' की वापसी?

गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल के रिलीज के 13वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 5 करोड़ से अधिक रहा है और अब ग्लोबली फिल्म का टोटल ग्रास कारोबार 177 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो रिलीज के दो सप्ताह पूरा होने से पहले किसी भी फिल्म के लिए फायदे का सौदा माना जा रहा है।

इस तरह से दुनियाभर में कमाई के मामले में वेलकम टू द जंगल सफल रही है और अक्षय कुमार की फिल्म ये साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम है तो यकीनन तौर पर आपकी फिल्म को वर्ल्ड लेवल पर प्यार मिलता है, जो मूवी की सफलता के लिए कारगर साबित होता है।
खबरें और भी
ओवरसीज कमाई में भी रही अव्वल
वेलकम टू द जंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इसकी ओवरसीज हो रही बंपर कमाई का अहम योगदान रहा है। अब तक ये मूवी विदेशी बाजार में 32 करोड़ के आस-पास का बिजनेस कर चुकी है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के आधार पर कलेक्शन का एक अच्छा और प्रभावशाली आंकड़ा माना जा सकता है।