Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को Welcome To The Jungle की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 13वें दिन बनी Alpha के गले की फांस

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:02 AM (IST)

    अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी नहीं हो रही है, जिसकी वजह से यह ऐल्फा के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल डे 13 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    वेलकम टू द जंगल डे 13 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर धूं-धूं कर भाग रही है अक्षय की फिल्म

    2. 13वें दिन भी कम नहीं हुई 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार

    3. ऐल्फा के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है अक्षय की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म की कहानी भले ही नई न हो, लेकिन अगर उसे बनाने का तरीका मजेदार है, तो ऑडियंस को उसका स्वाद पसंद आ ही जाता है। कुछ ऐसा ही है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हाल, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए बुधवार को 13 दिन पूरे हो चुके हैं।

    12 दिनों तक लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस करने वाली मूवी ने 13वें दिन कमाल किया या फिर इसका हाल बेहाल हुआ, नीचे देखें मूवी के बुधवार के आंकड़े:

    बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स का फुल हुआ खाता

    ऐल्फा को टक्कर देते हुए लगातार अच्छी कमाई कर रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार 13वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    6,372 शोज के साथ सिनेमाघरों में चल रही 'वेलकम टू द जंगल' का अभी तक नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 122.90 करोड़ तक पहुंचा है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 146.10 करोड़ तक का हुआ है।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब आएगी Welcome 4, डायरेक्टर ने लगाई मुहर; क्या होगी 'उदय-मजनू' की वापसी?

    _ - 2026-07-04T142720.784

    कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'वेलकम टू द जंगल'?

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करने वाली मूवी दुनिया भर में तकरीबन 177.55 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मूवी ने 13वें दिन ओवरसीज मार्केट में 50 लाख की कमाई की है। विदेशों में मूवी की कुल कमाई 31.45 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

    _ - 2026-07-03T162813.563

    रिपोर्ट्स की मानें तो, सिनेमाघरों से हटने के बाद अक्षय कुमार-रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल और कृष्णा अभिषेक स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' जियो हॉटस्टार पर आएगी। उम्मीद है कि वह फिल्म अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों का दिल छू रही है। उन्हें यह मूवी काफी हंसा रही है। इस फिल्म के चौथे पार्ट की भी मेकर्स ने घोषणा कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बनी Welcome to The Jungle, मंगलवार को जमकर फिल्म पर बरसा धन