Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बनी Welcome to The Jungle, मंगलवार को जमकर फिल्म पर बरसा धन

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:07 PM (IST)

    अक्षय कुमार की मूवी 'वेलकम टू द जंगल' दूसरे मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की स्पीड दौड़ी। 12वें दिन फिल्म के खाते में कितने करोड़ आए, नीचे पढ़े ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल डे 12 कलेक्शन/ फोटो-Instagram

    वेलकम टू द जंगल डे 12 कलेक्शन/ फोटो-Instagram

    HighLights

    1. 12वें दिन वेलकम टू द जंगल ने उड़ाया गर्दा

    2. ऐल्फा भी नहीं रोक पा रही है अक्षय की फिल्म की रफ्तार

    3. 100 करोड़ के बाद अब नए टारगेट पर है निशाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शेर की तरह लगातार दहाड़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म को 12वें दिन भी कमाई के मामले में रोकना मुश्किल हो रहा है।

    एक तरफ जहां ये मूवी आलिया भट्ट की ऐल्फा के गले की फांस बनी हुई है, तो वहीं अब मूवी एक और नए रिकॉर्ड की तरफ कदम बढ़ा रही है। मंगलवार को कॉमेडी फिल्म का कुल हुआ कितना कलेक्शन, नीचे डिटेल में देखें फिल्म के आंकड़े:

    12वें दिन मंगलवार को पैसों में खेले अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार को टक्कर देने के लिए 'ऐल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह मूवी किसी भी तरह से कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर हावी नहीं हो पाई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा कॉमेडी मूवी तो पहले ही पार कर चुकी थी, अब ये एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ गई है।

    सैकनिल्क डॉट कॉम की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल ने मंगलवार को अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 2.39 करोड़ की सिंगल डे कमाई की है। मूवी का नेट कलेक्शन 12 दिनों के अंदर 119.94 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 142.72 करोड़ तक का हुआ है। यह फिल्म अब जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सोशल मीडिया से फिल्म को नुकसान...' बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle के कलेक्शन पर बोले अहमद खान

    welcome 1

    क्या है वेलकम टू द जंगल की कहानी?

    अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है और मन में ये सवाल उठ रहा है कि मूवी में ऐसा क्या है? तो हम आपको बता दें कि इस फिल्म को देखने की आपके पास सिर्फ एक ही वजह है, अगर आप ऑफिस वर्क के बाद अपने माइंड को रिलैक्स करना चाहते हैं, तो यह फिल्म आप देख सकते हैं।

    welcome to the jungle ek uncha lamba kad

    मूवी की कहानी की शुरुआत एक काला धन रखने वाले व्यक्ति से होती है, जिसे आईटी की रेड पड़ने का डर है। उसका मैनेजर उसे एक फ्लॉप फिल्म बनाने का आइडिया देता है। आधी से ज्यादा शूटिंग के बाद की क्लाइमैक्स को 'आजादपुर' में शूट करने के लिए पहुंचीं स्टारकास्ट के लिए कैसे वह सबसे भयानक सपना बन जाता है, क्योंकि वह एक डाकू रहता है। मूवी इसी बारे में ही है। फिल्म शुरू से लेकर अंत तक आपको हंसाने की गारंटी जरूर बनेगी।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने जमाया कब्जा, दूसरे मंडे टेस्ट में टॉपर निकली कॉमेडी फिल्म