Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने जमाया कब्जा, दूसरे मंडे टेस्ट में टॉपर निकली कॉमेडी फिल्म

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:56 AM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल की बंपर कमाई जारी

    2. 11वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

    3. अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी वेलकम टू द जंगल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) का नाम शामिल होता है। अभिनेता अक्षय कुमार की ये फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह में एंट्री मार चुकी है। वीकेंड में बंपर कलेक्शन करने वाली वेलकम टू जंगल ने दूसरे मंडे टेस्ट में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। 

    रिलीज के 11वें दिन वेलकम टू द जंगल ने एक बार फिर से बढ़िया कारोबार करके दिखाया है। आइए जानते हैं मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म सोमवार कितने करोड़ की कमाई कर ली है। 

    वेलकम टू द जंगल की 11वें दिन कमाई

    ओपनिंग डे से लेकर अब तक कमाई के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर वेलकम टू द जंगल नेघरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी ये मूवी बंपर कलेक्शन करके लगातार सुर्खियां बटोर रही है, जिसका अंदाजा आप दूसरे सोमवार को हुई मूवी की कमाई के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Alpha के रास्ते का कांटा बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle का कब्जा

    welcome to the jungle box office

    गौर करें वेलकम टू द जंगल के रिलीज के 11वें दिन कारोबार की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने दूसरे मंडे टेस्ट को शानदार तरीके से पास कर लिया है और 2.65 करोड़ की ठीकठाक कमाई की है। जो रिलीज के 11वें दिन किसी भी फिल्म के एक अच्छा आंकड़ा माना जाता है।

    welcome to the jungle

    इस तरह से अब वेलकम टू द जंगल का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118 करोड़ के पास पहुंच गया है। इस तरह से वेलकम टू द जंगल ने कमर्शियल तौर पर सफल होने का दावा ठोंक दिया है। फिल्म की कॉमेडी से भरपूर कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जिसकी सॉलिड कमाई का कारण बन रही है।

    खबरें और भी

    वेलकम टू द जंगल की कास्ट

    निर्देशक अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों की भरमार है, जिनका संख्या 34 के करीब है। इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता,

    जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू, किरण कुमार, जाकिर हुसैन जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- वीकेंड पर Alpha ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज, 'वेलकम टू द जंगल' और 'मैं वापस आऊंगा' ने छापे करोड़ों