बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब आएगी Welcome 4, डायरेक्टर ने लगाई मुहर; क्या होगी 'उदय-मजनू' की वापसी?
वेलकम टू द जंगल इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस बीच ही डायरेक्टर ने 'वेलकम 4' बनाने पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद उदय-मजनू की वापसी पर खुसफुसा ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल का आएगा चौथा पार्ट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम टू द जंगल इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 171 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
इस बीच ही कॉमेडी फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी के निर्देशक अहमद खान ने ये भी क्लियर कर दिया है कि 'वेलकम' का चौथा पार्ट आएगा या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने पर भी बात की।
वेलकम टू द जंगल के चौथे पार्ट पर लगी मुहर?
कोई मोई डॉट कॉम से बातचीत करते हुए डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अहमद खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा, "देखों दो से तीन चीजें हैं, जो मुझे अभी करनी हैं। मैं चाहता हूं कि अब मैं अपने बेटे अजान को बॉलीवुड में लॉन्च कर दूं। तो मुझे अभी 25 साल के लड़के को लॉन्च करना है, जो आजाद है।"
इसके बाद मैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'वेलकम' की अगली फ्रेंचाइजी पर काम करना शुरू करूंगा।" हालांकि, अहमद खान के इस बयान से ये तो क्लियर हो गया है कि वेलकम टू द जंगल के बाद फिल्म का एक और पार्ट आएगा। हालांकि, वह कब तक आएगा, इस पर अभी उन्होंने कोई मुहर नहीं लगाई है। हालांकि, फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि मूवी की चौथे पार्ट में मजनू-उदय दोबारा लौटेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें- 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बनी Welcome to The Jungle, मंगलवार को जमकर फिल्म पर बरसा धन

इन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं अहमद खान
वेलकम 4 के अलावा कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर अहमद खान काम कर रहे हैं, जिसके बारे में डायरेक्टर ने बात की। उन्होंने कहा, "मैं वेलकम टू द जंगल के बाद एक और फिल्म फिरोज नाडियाडवाला के साथ कर रहा हूं और इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला की भी एक मूवी पाइपलाइन में है। तो बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर अभी मेरा फोकस है।"
खबरें और भी

आपको बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 36 सितारे नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। अक्षय के अलावा मूवी में परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडिज और दिशा पाटनी जैसे सितारों ने भी काम किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 120 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है।