Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome to the Jungle से आगे निकल गई Alpha, बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:07 AM (IST)

    Alpha Worldwide Collection Day 6: आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर ऐल्फा ने छठे दिन वेलकम टू द जंगल को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। ...और पढ़ें

    ऐल्फा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ऐल्फा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एक्शन थ्रिलर ऐल्फा (Alpha) ने वीकडेज में भी अच्छा कमाई की है। इस फिल्म ने दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को भी पछाड़ दिया।

    3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ऐल्फा को लेकर काफी बज था। शुरू के तीन दिनों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। वीकडेज में कमाई गिरी लेकिन कमाई अब भी करोड़ों में हो रही है। बुधवार को इस फिल्म ने अक्षय की मूवी को भी पीछे कर दिया।

    अक्षय की फिल्म को ऐल्फा ने किया पीछे

    सैकनिल्क के मुताबिक, आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर ऐल्फा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन यानी पहले बुधवार को 2 करोड़ 85 लाख रुपये का कारोबार किया। जबकि, मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बीते बुधवार को 2 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की है। दोनों की कमाई में करीब 50 लाख का अंतर है।

    दुनियाभर में कितना है ऐल्फा का कलेक्शन?

    सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, ऐल्फा का जादू दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने बीते दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

    Alpha

    कुल मिलाकर फिल्म ने विदेशी बाजार में एक हफ्ते के अंदर ही 21.30 करोड़ कमा लिए हैं। जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से ऐल्फा ने हाफ सेंचुरी मार ली है। इंडियन और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 74.89 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट की Alpha की लगी नैया पार या डूब गई कश्ती, मंगलवार का दिन रहा शुभ या अशुभ? देखें कलेक्शन रिपोर्ट

    ऐल्फा की कहानी और कास्ट

    फिल्म की कहानी सीता (आलिया) की है जिसे उसके मेंटर फतेह सिंह शेखावत (बॉबी देओल) ने आइसोलेशन में पाला-पोसा और एक खतरनाक मिशन के लिए उस पर जेनेटिक एक्सपेरिमेंट किया। बाद में वह अपनी बायोलॉजिकल फैमिली से मिलती है और उसके गैर-कानूनी मिलिट्री प्रोग्राम को तबाह करने की जद्दोजहद में जुट जाती है।

    फिल्म में आलिया, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

    यह भी पढ़ें- विदेशी बॉक्स ऑफिस पर आलिया की Alpha की धाक, दुनियाभर में मंगल को खेला कमाई का दंगल