विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चीन वालों को समझ क्यों नहीं आ रही बाहुबली की भव्यता, बस इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 07 May 2018 02:07 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 08 May 2018 11:44 AM (GMT+05:30)

ये बात समझ से परे है कि जिस फिल्म ने भारत में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए उसे चीन वालों ने हाथों हाथ क्यों नहीं लिया l

Box Office: चीन वालों को समझ क्यों नहीं आ रही बाहुबली की भव्यता, बस इतने करोड़
Box Office: चीन वालों को समझ क्यों नहीं आ रही बाहुबली की भव्यता, बस इतने करोड़

मुंबई। चीन में पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई एस एस राजमौली की बाहुबली - द कन्क्लूजन को बॉक्स ऑफ़िस पर वो सफलता नहीं मिली है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। तीन दिन में भले ही फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली हो लेकिन ये इस भव्य सिनेमाई तोहफ़े की कमाई का जस्टिफिकेशन नहीं है।

याद कीजिये जब एक साल पहले भारत के बॉक्स ऑफ़िस से दुनिया भर में एक तूफ़ान उठा था। धीरे धीरे वो कमाई की सुनामी में बदला और सूरमा फिल्मों के सारे कारोबारी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बाहुबली द कन्क्लूजन ने भारत सहित दुनिया के कई मुल्कों में धाक जमाई लेकिन चीन ने , जहां हर भारतीय निर्माता सिर्फ़ इसलिए जाना चाहता है कि वहां से जमकर कमाई हो, बाहुबली 2 को हाथों हाथ नहीं लिया है। चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानि रविवार को बाहुबली 2 ने 2.26 मिलियन डॉलर यानि 15 करोड़ 15 लाख रूपये का कलेक्शन किया। चीन में अब कुल कमाई 7.63 मिलियन डॉलर यानि 51 करोड़ 20 लाख रूपये हो गई है। ये फिल्म चीन में तीनों दिन कुछ भी ख़ास नहीं कर पाई है। दूसरे दिन यानि शनिवार को भी फिल्म को सिर्फ 2.94 मिलियन डॉलर का कलेक्शन मिला था। फिल्म ने चीन में 2. 43 मिलियन डॉलर यानि 16 करोड़ 24 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में तीन दिन में 174 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया।

इरफ़ान की हिंदी मीडियम ने 102 करोड़ 29 लाख रूपये की कमाई की।

सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने तीन दिन में 55 करोड़ 22 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

दंगल ने पहले वीकेंड में 72 करोड़ 68 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

ये बात समझ से परे है कि जिस फिल्म ने भारत में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए उसे चीन वालों ने हाथों हाथ क्यों नहीं लिया l चीन में 7000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई फिल्म बाहुबली 2, सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से पीछे रह गई जो 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई थी लेकिन इस विजुवल ट्रीट को आमिर खान की दंगल (7000 स्क्रीन्स), सीक्रेट सुपरस्टार (6000 स्क्रीन्स) और हिंदी मीडियम (4000 स्क्रीन्स) से अधिक स्क्रीन्स मिली हैं। साल 2017 में 28 मई को रिलीज़ हुई बाहुबली –द कन्क्लूजन में प्रभास, राना दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या शेट्टी और सत्यराज ने काम किया था। दो महीने पहले ही जब बजरंगी भाईजान को चीन में रिलीज़ की अनुमति मिली थी उसी दौरान वहां हिंदी मीडियम के साथ बाहुबली 2 को हरी झंडी दे दी गई। चीन सहित इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए फिल्म को एडिट कर नया वर्जन बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक हॉलीवुड फिल्म द इन्क्रेडिबल हल्क़ को एडिट करने वाले विन्सेंट टेबलियन से बाहुबली को नए सिरे से एडिट करवाया गया है ताकि चीन के दर्शकों में इस फिल्म की इंटरनेशनल छवि बने। पहले भाग को इंडिया में रिलीज़ करने वाली ई-स्टार एंटरटेनमेंट को चीन में डिस्ट्रीब्यूटर कर जिम्मा सौंपा गया है।

दरअसल चीन को छोड़ कर पूरी दुनिया से मिले करीब 300 मिलियन डॉलर ने ये हौसला दिया की इस और बेहतर कर पेश किया जाय। बाहुबली के इस दूसरे भाग ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 510 करोड़ 99 लाख रूपये का कलेक्शन किया है जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1715 करोड़ रूपये है।

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में बाहुबली 2 की ओपनिंग जानकर आपको झटका लग सकता है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।