यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Article 370 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम के मिशन से कोहराम, पहले दिन तगड़ी कमाई से छुआ आसमान
Article 370 Box Office Collection Day 1 यामी गौतम और प्रियमणि स्टारर आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन फिल्म ने अच्छा बिजनेस कर ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर छाई यामी गौतम की फिल्म
- पहले दिन आर्टिकल 370 ने की तगड़ी कमाई
- आदित्य धर ने किया फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Day 1 Box Office Collection: 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद आदित्य धर (Aditya Dhar) ने एक बार फिर 'घाटी' की सच्ची कहानी दुनिया के सामने पेश की है। आदित्य धर की नई पेशकश 'आर्टिकल 370' शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की घाटियों में हिंसा सालों से चली आ रही है। तमाम इंतजाम के बावजूद आए दिन हिंसा होती रहती है। साल 2019 में सरकार ने अचानक जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषाधिकार को खत्म कर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया था। 'आर्टिकल 370' मूवी इसी कहानी को बयां करती है।
फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam ), प्रियमणि (Priyamani), अरुण गोविल, राज अर्जुन और सुमित कौल जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म खूब विवादों में रही। इसे पॉलिटिकल एजेंडा बताया गया। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन सफलता का झंडा गाड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- Article 370 Movie Review: कश्मीर के 'दुश्मनों' को बेनकाब करते हुए विषय की गहराई में उतरती है 'आर्टिकल 370'
बॉक्स ऑफिस पर छाई आर्टिकल 370
'आर्टिकल 370' का ओपनिंग डे शानदार रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा-खासा कारोबार किया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, यामी गौतम की मूवी ने भारत में 6.12 करोड़ का बिजनेस किया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
वीकेंड पर धमाल मचाएगी यामी की फिल्म?
अगर शुक्रवार को 99 रुपये टिकट ऑफर नहीं होता तो शायद फिल्म इससे ज्यादा का बिजनेस भी कर सकती थी। हालांकि, शनिवार और रविवार को मूवी के कारोबार में बड़ा उछाल आने की संभावना है। फिल्म को ऑडियंस से भी पॉजिटिव रिव्यू मिला है और लोगों ने कहानी को एन्जॉय किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म धमाल मचा देगी।
'आर्टिकल 370' का निर्माण यामी गौतम के पति व 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। निर्देशन का जिम्मा आदित्य सुहास जांभे के कंधे पर था, जिसे उन्होंने बारीकी के साथ निभाया है।