Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: 'लगाया कम वसूला ज्यादा', कम बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया रोब

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 06:09 PM (IST)

    साल 2024 में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से लेकर अजय देवगन की सिंघम अगेन और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस ...और पढ़ें

    कम बजट की इन फिल्मों ने 2024 में उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा/ फोटो- Jagran Graphics
    कम बजट की इन फिल्मों ने 2024 में उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. 2024 में इन फिल्मों का रहा बोलबाला
    2. कम बजट की ये 5 फिल्में मार गई बाजी
    3. पॉकेट ढीली करने से जरा भी नहीं कतराए फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 अब खत्म होने वाला है और दुनिया एक नए साल में एंट्री लेने जा रही हैं। साल 2023 में जहां शाह रुख खान से लेकर सलमान खान और रणबीर कपूर सहित कई सुपरस्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई, तो वहीं 2024 में लापता लेडीज से लेकर कम बजट की कई कंटेंट से भरपूर ऐसी फिल्में आईं जिन्हें ऑडियंस ने बहुत सराहा। 

    बॉक्स ऑफिस पर इस साल की शुरुआत दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' के साथ काफी धीमी हुई। मूवी से लोग काफी उम्मीद लगाकर बैठे थे, लेकिन सब पर पानी फिर गया। पहली ही फिल्म के फ्लॉप होने से फैंस काफी निराश हो गए थे, लेकिन साल के बीच में कई ऐसी कंटेंट से भरपूर कम बजट की फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया।

    इन फिल्मों का न तो कोई बड़ा प्रमोशन हुआ और न ही इनसे किसी को कोई उम्मीद थी। बस जब फिल्म आई तो थिएटर खुद ब खुद भरते गए और लोगों को मूवी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इन फिल्मों का खाता फुल कर दिया। चलिए साल के एंड के साथ ही जानते हैं कि किन कम बजट की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी। 

    हनु-मैन (Hanu-Man)

    इस लिस्ट में पहली फिल्म तेजा सज्जा की हनु-मैन है, जो ओरिजिनली तेलुगु भाषा की फिल्म है। इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: प्रियंका चोपड़ा 2024 की बनीं फैशन आइकॉन, उनके ये 7 कातिलाना लुक New Year पार्टी में करेंगे मदद

    12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लाइफटाइम 301–350 करोड़ के आसपास का दुनियाभर में कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आई थी। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Imdb

    स्त्री 2 (Stree 2)

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार स्टारर फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी और जब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की थी, तब से ही फैंस की बेताबी बढ़ गई थी। जब इस साल 15 अगस्त 2024 को चंदेरी गांव की कहानी दोबारा लोगों के सामने आई, तो ऑडियंस भी खुद को रोक नहीं पाई और थिएटर खचाखच भर गए।

    50 दिनों से ज्यादा श्रद्धा कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। स्त्री 2 का बज भले ही बहुत ज्यादा था, लेकिन बजट केवल 60 करोड़ था। कम बजट की इस मूवी ने लाइफटाइम 874.58 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

    Photo Credit- Imdb

    शैतान (Shaitaan)

    इस साल की कम बजट की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में एक नाम अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का भी है, जो इस साल 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आई थीं। काले जादू पर बनी इस मूवी का बजट 40 करोड़ के आसपास था। दुनियाभर में मूवी ने 211 करोड़ के आसपास कमाई की थी। 

    Photo Credit- Imdb

    मुंज्या (Munjya)

    स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्मों के साथ निर्माता दिनेश विजन हॉरर कॉमेडी फिल्मों के यूनिवर्स को और भी बड़ा बना रहे हैं। शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर ये फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म की कहानी एक गांव की लोककथा पर आधारित है। मुंज्या का बजट महज 30 करोड़ था, लेकिन फिल्म की कमाई 132.13 करोड़ के आसपास थी।

    Photo Credit- Imdb

    आर्टिकल-370 (Article 370)

    इस साल की फिल्मों में कम बजट की बॉक्स ऑफिस पर रौब जमाने वाली आखिरी मूवी आर्टिकल-370 थी, जिसमें यामी गौतम ने एक NIA एजेंट जूनी हकसर का किरदार अदा किया था।

    Photo Credit- Imdb

    मूवी का निर्माण उनके पति आदित्य धर ने किया था। फिल्म का बजट केवल 20 करोड़ के आसपास था, लेकिन इस मूवी ने 110.57 करोड़ से ज्यादा का लाइफटाइम बिजनेस किया था।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस पर इस साल इन फिल्मों ने किया राज, लिस्ट में शामिल बिग स्टार की मूवीज