विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yodha Box Office Day 14: पैसे न कमा पाने के दर्द से तड़प रहा है 'योद्धा, शैतान के सामने भरी सिसकियां

Published: Fri, 29 Mar 2024 10:43 AM (IST)

Sidharth Malhotra के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी फीकी हुई। उन्हें अपनी फिल्म योद्धा से काफी अच्छी कमाई की ...और पढ़ें

पैसे न कमा पाने के दर्द से तड़प रहा है 'योद्धा / Photo- Imdb
पैसे न कमा पाने के दर्द से तड़प रहा है 'योद्धा / Photo- Imdb

HighLights

  1. योद्धा की शैतान ने निकाल दी बॉक्स ऑफिस पर हेकड़ी
  2. योद्धा के रास्ते में शैतान ने बिछाए कांटे
  3. दो हफ्तों में बस इतना ही कमा पाया है योद्धा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'योद्धा' को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते भी पूरे हुए हैं कि इस एक्शन फिल्म का दम बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से निकल चुका है।

शैतान के एक हफ्ते बाद ही ये योद्धा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हर फैन को शेरशाह के बाद बस यही उम्मीद थी कि थी फिल्म में सिद्धार्थ के दमदार एक्शन के साक्षी बनने का उन्हें दोबारा मौका मिलेगा।

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और चंद दिनों के अंदर ही फिल्म पाई-पाई कमाने के लिए तरस उठी। 14 दिनों में योद्धा ने टोटल कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं-

लाखों में गिरा योद्धा का कलेक्शन

सागर आंबरे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म 'योद्धा' ने 11 दिनों तक करोड़ों में कमाई की, लेकिन रिलीज के 12वें दिन फिल्म को इतना बुरा झटका लगेगा, ये तो शायद करण जौहर ने भी नहीं सोचा होगा। योद्धा की बॉक्स ऑफिस कमाई पर दूसरे हफ्ते से ही ग्रहण लगना शुरू हो गया था और धीरे-धीरे शैतान ने इस फिल्म को पूरे का पूरा निगल लिया।

यह भी पढ़ें: Yodha Box Office Day 12: शैतान के आगे योद्धा ने डाले अपने हथियार, मंगलवार को लाखों में लुढ़का कलेक्शन

13वें दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने टोटल 63 लाख का बिजनेस किया था, लेकिन 14वें दिन तो फिल्म का हाल और भी ज्यादा बुरा रहा। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, योद्धा ने गुरुवार को टोटल 51 लाख का बिजनेस किया था।

दो हफ्तों में कितना कमा पाई है सिद्धार्थ की 'योद्धा'

सिद्धार्थ मल्होत्रा- राशि खन्ना और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' ने दो हफ्तों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन महज 32 करोड़ तक का ही किया है। फिल्म को अजय देवगन की शैतान की वजह से 50 करोड़ की कमाई भी नसीब नहीं हो पाई।

इसके अलावा दुनियाभर में भी योद्धा का हाल बेहाल हो रखा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी स्टारर एक्शन फिल्म ने दुनियाभर में 46.5 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: Yodha Box Office Day 11: होली के पहले ही फीका पड़ा 'योद्धा' का रंग, रविवार को स्वाहा हुआ फिल्म का बिजनेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।