Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zara Hatke Zara Bachke Box Office Day 21: आदिपुरुष की असफलता का ZHZB ने उठाया फायदा, करोड़ों में कर रही बिजनेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 09:08 AM (IST)

    Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 21 आदिपुरुष के घटते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच जरा हटके जरा बचके का बिजनेस बढ़ रहा है। सारा अली खान और ...और पढ़ें

    Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 21
    Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 21

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 21: सारा अली खान और विक्की कौशल की जरा हटके जरा बचके रिलीज के 21 दिनों बाद भी कमाई करती जा रही है। फिल्म पहले ही अपनी लागत निकाल चुकी है और अब प्रॉफिट बढ़ाती जा रही है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष की असफलता का भी जरा हटके जरा बचके पूरा फायदा उठा रही है।

    लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 10 दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की टीम के लिए सक्सेस पार्टी भी रखी थी।

    आदिपुरुष नहीं बिगाड़ पाई बिजनेस

    2 जून को रिलीज हुई जरा हटके जरा बचके ने दो हफ्तों तक अच्छा बिजनेस किया, क्योंकि मुकाबला करने के लिए कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म नहीं थी। हालांकि, ZHZB के बिजनेस को आदिपुरुष से काफी डर था।

    आदिपुरुष को हटना पड़ा पीछे

    वीएफएक्स से लबरेज और भारी- भरकम बजट वाली ओम राउत की आदिपुरुष का बज बना हुआ था। ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस से जरा हटके जरा बचके की छुट्टी कर देगी, लेकिन अब कहानी इससे एकदम उलट हो गई है।

    सारा-विक्की की फिल्म निकली आगे

    आदिपुरुष फर्स्ट डे फर्स्ट शो के साथ ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। फिल्म की ऐसी फजीहत हुई कि एक हफ्ते में ही कमाई निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, आदिपुरुष के मुकाबले जरा हटके जरा बचके का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है।

    खबरें और भी

    ZHZB का बढ़ता बिजनेस

    जरा हटके जरा बचके गिरते-पड़ते हुए भी करोड़ों में कमाई कर रही है। वहीं, हाल के दिन के कलेक्शन में उछाल देखने को मिली। Sacnilk की  रिपोर्ट के अनुसार, जरा हटके जरा बचके ने गुरुवार को ठीक-ठाक कमाई की।

    गुरुवार को कमाए इतने करोड़

    शुरुआती आंकड़ों के अनुसार , सारा और विक्की की फिल्म ने देशभर में लगभग 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72.46 करोड़ की कुल नेट कमाई कर ली है।