विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस खूबसूरत बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की बहन की भी बॉलीवुड में हो गई एंट्री!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 25 Sep 2016 10:55 AM (IST)

नेहा शर्मा की बहन का एक म्‍यूजिक वीडियो 'इक वारी' लॉन्‍च हुआ है, जिसमें वो आयुष्‍मान खुराना के साथ रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड में एक और एक्ट्रेस की बहन एंट्री मार चुकी हैं और वो हैं 'क्या सुपर कूल हैं हम' व 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा। उनका एक म्यूजिक वीडियो 'इक वारी' लॉन्च हुआ है, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को बहुत ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है।

धोनी की पत्नी साक्षी ने शादी में पहना था यह जोड़ा, जो फिल्म में भी दिखेगा

वैसे आपको बता दें कि आयशा के लिए ग्लैमर इंडस्ड्री बिल्कुल नई नहीं है। वो एक मॉडल भी हैं और जल्द फिल्म के जरिए भी बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने को लेकर उत्सुक हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में आयशा के होने की चर्चा है। 'जुड़वा 2' को लेकर भी उनका नाम सामने आया था। खैर, फिलहाल आप इस म्यूजिक वीडियो का लुत्फ उठाइए। वहीं नेहा शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों 'तुम बिन 2' और 'हेरा फेरी 3' में व्यस्त हैं।

'कभी खुशी कभी गम' की इस बच्ची को अब देख लेंगे तो हो जाएंगे फिदा

'कुंवारे' सलमान की ये हीरोइनें कब की बन चुकी हैं मां, ऐसी दिखने लगी हैं अब