विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : जैकलीन-सूरज का 'GF BF' सॉन्ग रिलीज, अब दोनों की है एक ख्वाहिश

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 18 Feb 2016 12:03 PM (IST)

इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस और सूरज पंचोली की जोड़ी काफी सुर्खियों में है। वजह है टी-सीरीज का नया म्यूजिक वीडियो, जिसमें दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। अब दोनों की एक ही ख्वाहिश है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस और सूरज पंचोली की जोड़ी काफी सुर्खियों में है। वजह है टी-सीरीज का नया म्यूजिक वीडियो, जिसमें दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। 'GF BF' नाम से उनका पेपी सॉन्ग रिलीज भी हो गया है, जिसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। इससे पहले टी-सीरीज के प्रोडक्शन में रितिक रोशन और सोनम कपूर की 'धीरे धीरे से' सॉन्ग को भी उन्होंने ही कोरियो्ग्राफ किया था। ये रहा जैकलीन और सूरज का 'GF BF' सॉन्ग।

जैकलीन ने इस सॉन्ग के जरिए सिंगिंग में भी हाथ आजमाने की कोशिश की है। इसे गुरिंदर सीगल ने भी गाया है। इसमें एक लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो पहली बार में एक लड़की से प्यार करने लगता है और उसे आकर्षित करने की कोशिश करता है। जैकलीन और सूरज एक साथ काम कर काफी खुश हैं। तभी तो दोनों एक साथ किसी फिल्म में भी काम करने को बेकरार हैं।

VIDEO : 'कपूर एंड संस' के पार्टी सॉन्ग में देखिए आलिया-सिद्धार्थ का मस्ती भरा चुलबुलापन

इसकी संभावना पर जैकलीन ने कहा, 'मैं ऐसी उम्मीद करती हूं। हमने एक साथ काम करते हुए काफी अच्छा समय बिताया। यह काफी अमेजिंग था। उन्होंने मेरे साथ काफी रिहर्सल किया, हम रेमो के स्टूडियो जाते थे। उन्होंने वाकई में कड़ी मेहनत की।' वहीं सूरज ने कहा, 'जैकलीन काम के साथ मस्ती करती हैं। उन्होंने कभी एहसास नहीं होने दिया कि वो मेरी सीनियर हैं। सच में मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। जल्द ही उम्मीद करता हूं।'