Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाप रे..कंगना-इमरान एक गाने के लिए 24 घंटे करते रहे किस!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 27 Aug 2015 05:23 PM (IST)

    कंगना रनोट यूं ही बॉलीवुड की 'क्‍वीन' नहीं बनी हैं। उन्‍होंने बिना हिचकिचाए फिल्‍मों में एक से बढ़कर बोल्‍ड किरदार निभाए हैं। इमरान खान के साथ अगली फि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। कंगना रनोट यूं ही बॉलीवुड की 'क्वीन' नहीं बनी हैं। उन्होंने बिना हिचकिचाए फिल्मों में एक से बढ़कर बोल्ड किरदार निभाए हैं। इमरान खान के साथ अगली फिल्म 'कट्टी बट्टी' में भी वो एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। खैर, इस फिल्म के एक गाने 'लिप टू लिप किसियां' से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आई है।

    जानें, कट्रीना ने क्यों सिद्धार्थ को कर रखा है इतना बेकरार

    अब जैसा कि आपको इस गाने के टाइटल से ही समझ आ रहा होगा कि इसमें कंगना और इमरान का किस सीन जरूर होगा, मगर क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि इस गाने के लिए दोनों ने एक दूसरे को 24 घंटे तक किस किया। जी हां, हालांकि एक साथ नहीं, बल्कि इस गाने की शूटिंग के लिए तीन दिन में आठ-आठ घंटे तक एक दूसरे को किस किया।

    आप भी हंस पड़ेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बात सुनकर, देखें वीडियो

    प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, भारत में पहली बार स्टॉप मोशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म 'कट्टी बट्टी' के गाने 'लिप टू लिप किसियां' में यह देखने को मिलेगा। इस फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, 'यह तकनीक भारत में नई है। यह बहुत रोमांचक है। गाना इसके रंग में अच्छे से ढला है। इमरान और कंगना दोनों ने पेशवर ढंग से इस सीन को किया।'

    ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' का दमदार ट्रेलर लॉन्च, देखें वीडियो

    आपको बता दें कि निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'कट्टी बट्टी' लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित है। जाहिर है कंगना की फिल्म है तो इसमें बोल्ड सीन का होना लाजिमी है। वैसे इमरान के लिए भी यह फिल्म बहुत ही खास है, क्योंकि वो लंबे वक्त के बाद इसके जरिए सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

    खबरें और भी