विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने लियोनार्डो पर रखा कुत्‍ते का नाम, सोनाक्षी ने किया था गिफ्ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 01 Jul 2015 06:51 PM (IST)

करीना कपूर और सैफ अली को अपने पेट्स से कितना प्‍यार है, यह बताने की जरूरत नहीं है। मगर आपको शायद पता हो या नहीं, उनके पास एक पग भी है, जिसका नाम जानकर आप चौंक जाएंगे। उन्‍होंने हॉलीवुड स्‍टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर अपने इस डॉग का नाम

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करीना कपूर और सैफ अली को अपने पेट्स से कितना प्यार है, यह बताने की जरूरत नहीं है। मगर आपको शायद पता हो या नहीं, उनके पास एक पग भी है, जिसका नाम जानकर आप चौंक जाएंगे। उन्होंने हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर अपने इस डॉग का नाम रखा है।

टाइटल को लेकर विवादों में फंसी 'बजरंगी भाईजान'?

जी हां, खुद करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में इस दिलचस्प बात का खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह डॉग उन्हें सोनाक्षी सिन्हा ने गिफ्ट में दिया है। उनके पास दो डॉग हैं और करीना कपूर का मानना है कि उनके दोनों डॉग बांद्रा के स्टार हैं।

बहुत जल्द बदल जाएंगी 'दीया और बाती हम' की संध्या

सोनाक्षी सिन्हा द्वारा दिए गए डॉग के बारे में करीना कपूर ने यह भी कहा कि उन्होंने लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर इसलिए इसका नाम रखा, क्योंकि वह देखने में बहुत अच्छे हैं। हालांकि उनका डॉग देखने में तो अच्छा नहीं है , मगर बहुत ही क्यूट है। उनके दूसरे डॉग का नाम एल्विस है।