विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये है अनुष्‍का की लाइफ का रियल लव, जिसे जान चौंक जाएंगे आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 06 Oct 2015 08:34 AM (IST)

अगर आप अनुष्‍का शर्मा की लाइफ का रियल लव विराट कोहली को मानते हैं तो ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं लग रहा है। चलिए सीधे आपको उस घटना के बारे में बताते हैं, जो हाल ही में पेरिस में देखने को मिला है। आपको खुद-ब-खुद सब कुछ समझ आ जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। अगर आप अनुष्का शर्मा की लाइफ का रियल लव विराट कोहली को मानते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। चलिए सीधे आपको उस घटना के बारे में बताते हैं, जो हाल ही में पेरिस में देखने को मिला है। आपको खुद-ब-खुद सब कुछ समझ आ जाएगा।

बीमार बच्चों के सपोर्ट में सामने आए एक बेटे के पिता इमरान

दरअसल, अनुष्का इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के लिए पेरिस में हैं। मगर जैसे ही उन्हें इससे फुर्सत मिली, वो वहां का चर्चित 'लव लॉक ब्रिज' घूमने पहुंच गईं। यह ब्रिज लवर्स के लिए जाना जाता है, जो एक ताले पर अपना नाम लिखते हैं। फिर इसे यहां एक चहारदीवारी से लॉक कर देते हैं और चाभी ब्रिज में फेंक देते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से उनका प्यार हमेशा बना रहेगा।

सलमान खान की वजह से ऐश्वर्या नहीं बन पाईं बाजीराव की मस्तानी

अनुष्का ने भी यहां पर आकर ऐसा ही किया। अब आपको लग रहा होगा कि उन्होंने ताले पर विराट कोहली का नाम लिखा होगा। मगर ऐसा नहीं है, अनुष्का ने उनकी जगह अपने पेट डॉग 'डूड' का नाम लिखा। जी हां, उन्होंने ताले पर लिखा, 'अनुष्का हार्ट्स डूड'।

'हेट स्टोरी 3' के लिए शरमन-जरीन ने शूट किया ये इंटिमेट सीन

वैसे आपको बता दें कि पहले भी दोनों के इस प्यार के बारे में बहुत कुछ सामने आ चुका है। अनुष्का अपने इस डॉग को बहुत प्यार करती हैं। उसके साथ फिल्में भी देखती हैं और ऐसा करने में उन्हें बहुत मजा आता है। एक साथ टीवी देखने की तस्वीर भी वो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। खैर, इसका ये मतलब नहीं कि वो विराट कोहली से कम प्यार करती हैं।