विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर क्‍यों मीडिया से बचती फिर रही हैं एशा देओल?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 13 Jul 2015 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2015 06:13 PM (IST)

हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा देओल फिल्‍मों से तो दूर हो गई हैं, मगर इन दिनों बॉक्‍स क्रिकेट लीग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा देओल फिल्मों से तो दूर हो गई हैं, मगर इन दिनों बॉक्स क्रिकेट लीग के आने वाले पंजाब एडिशन में एक टीम की मालकिन होने की वजह से चर्चा में हैं। हालांकि इस खेल प्रतियोगिता के के उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर बुलाए जाने के बावजूद उनकी गैरमौजूदगी चौंकाने वाली है।

शाहिद-मीरा ने दिया रिसेप्शन, पहुचीं जानी-मानी हस्तियां

यह कार्यक्रम हेमा मालिनी के दौसा, राजस्थान सड़क हादसे को लेकर किए गए विवादित ट्वीट के एक दिन बाद मुंबई में आयोजित किया गया था। हेमा मालिनी के ट्वीट को लेकर काफी बवाल मचा था। उन्होंने इस हादसे के लिए उस पीडि़त बच्ची के पिता को ही जिम्मेदार ठहराया था, जिसकी मौत हो गई थी।

राखी सावंत का 'बजाओ' वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

खैर, सूत्रों के मुताबिक, हेमा मालिनी के इस विवादित वाकये और एशा देओल के उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं होने के बीच कनेक्शन है। उनके मुताबिक, एशा देअोल की गैरमौजूदगी इस बात का साफ इशारा है कि वो अपनी मां हेमा मालिनी के विवादित ट्वीट को लेकर मीडिया द्वारा पूछे जाने वाले सवालों से बचना चाहती थीं।

करीना कपूर के बारे में ये क्या कह गए रणवीर सिंह!

अब एशा देओल तो उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं, मगर जब इस बारे में बॉक्स क्रिकेट लीग के क्रिएटर सनी अरोड़ा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एशा देओल एक टीम की मालकिन हैं, लेकिन मुझे पता नहीं कि क्यों वो नहीं आईं। ऐसे में यही लग रहा है कि वो मीडिया से बचती फिर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।