विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍यों कट्रीना होने वाली सास की बर्थडे पार्टी से थीं गायब?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 12 Jul 2015 05:02 PM (IST)

इस हफ्ते की शुरुआत में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का बर्थडे था और पूरी फैमिली ने एक रेस्‍टोरेंट में इसे मनाया। हालांकि इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ नजर नहीं आर्इं।

News Article Hero Image

मुंबई। इस हफ्ते की शुरुआत में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का बर्थडे था और पूरी फैमिली ने एक रेस्टोरेंट में इसे मनाया। हालांकि इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ नजर नहीं आर्इं।

ऐसे समय में जब वो रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को नया नाम देने के लिए कोशिश में जुटी हैं, तो फिर इस खास मौके पर जब रणबीर कपूर समेत पूरी फैमिली मौजूद थी, कट्रीना कैफ का गायब होना हैरान करने वाला है।

फिल्मों में वापसी को लेकर करीना ने खोले करिश्मा के दिल के राज

रणबीर कपूर से शादी करने के लिए कट्रीना कैफ का पूरी फैमिली खास तौर से होने वाली सास नीतू कपूर को खुश करना सबसे जरूरी है। अब नीतू कपूर और रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के बीच क्या रिश्ता रहा था, ये तो सबको पता है।

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बने हीरो, पहली फिल्म इस डेट को होगी रिलीज

उन्हें दीपिका पादुकोण बिल्कुल भी नहीं पसंद थी। वैसे कुछ दिनों पहले नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक फैमिली फोटो से कट्रीना कैफ को हटा दिया था। ऐसे में उनका नीतू कपूर काे खुश करना ज्यादा जरूरी है। वैसे रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की सगाई और शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है।