Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAFTA 2026 Winners: फरहान अख्तर की फिल्म ने जीता अवॉर्ड, 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' बनी बेस्ट फिल्म

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 10:20 AM (IST)

    BAFTA 2026 Winners List: 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स की विजेताओं की अनाउंसमेंट हो गई है। किसने कौन सा अवॉर्ड जीता, जानिए सारी डिटेल्स। ...और पढ़ें

    बाफ्ता 2026 के विजेताओं की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    बाफ्ता 2026 के विजेताओं की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 79वां ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड (BAFTA 2026) का आयोजन हुआ। यह खूबसूरत शाम भारतीयों के लिए भी गर्व से भरा रहा।

    प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में भारतीय फिल्म Boong ने बाजी मारी। हालांकि, जिसने सबसे ज्यादा धमाल मचाया, वो 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' (One Battle After Another) थी जिसने BAFTA में कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।

    सिर्फ 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' ही नहीं, बल्कि BAFTA में 'आई स्वियर' और 'हैमनेट' जैसी फिल्मों का भी दबदबा रहा।

    यह भी पढ़ें- Bafta Awards 2026: 79वें बाफ्टा अवॉर्ड नॉमिनेशन की लिस्ट हुई आउट, इस भारतीय फिल्म को मिली जगह

    बाफ्ता अवॉर्ड्स की विनर्स लिस्ट

    BAFTA 2026 में किन फिल्मों और सितारों ने अवॉर्ड जीते, यहां रही सारी जानकारी...

    • बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनअदर
    • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट
    • लीडिंग एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
    • लीडिंग एक्टर- रॉबर्ट अरामायो (आई स्वियर)
    • सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वुनमी मोसाकु (सिनर्स)
    • सपोर्टिंग एक्टर- सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
    • बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थोमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
    • आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय अ ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर- माय फादर्स शैडो
    • फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज- सेंटिमेंटल वैल्यू
    • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कॉन्ट्रिब्यूशन टू सिनेमा- क्लेयर बिन्स
    • बेस्ट डॉक्युमेंट्री- मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन
    • बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- जूट्रोपोलिस 2 (जोटोपिया सीक्वल)
    • बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म- बोंग (Boong)
    • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- सिनर्स
    • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- वन बैटल आफ्टर अनअदर
    • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- लुडविग गोरान्सन
    • बेस्ट कास्टिंग- आई स्वियर
    • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- वन बैटल आफ्टर अनअदर
    • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रेंकस्टीन
    • बेस्ट एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनअदर
    • प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रेंकस्टीन
    • मेकअप एंड हेयर- फ्रेंकस्टीन
    • बेस्ट साउंड- F1
    • स्पेशल विजुअल अफेक्ट्स- अवतार: फायर एंड ऐश

    इंडियन फिल्म का बाफ्ता में दबदबा

    बता दें कि इंडियन मणिपुर लैंग्वेज फिल्म Boong ने बाफ्ता में बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसका निर्देशन और लेखन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया था, जबकि फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया। फिल्म की कहानी मणिपुर के हालात को बयां करती है।

    यह भी पढ़ें- BAFTA Awards 2026 में इंडियन फिल्म Boong ने मारी बाजी, जीत के बाद डायरेक्टर बोलीं- 'हम मणिपुर में शांति...'