Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हॉलीवुड की ये Sci-fi फिल्में देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग, कुछ तो हिंदी में भी हैं उपलब्ध

    Updated: Thu, 29 May 2025 09:16 PM (IST)

    आमतौर पर कोई इंसान मूवी क्यों देखता है। अपना मूड हल्का करने के लिए थोड़ा एंटरटेन होने के लिए यही ना? लेकिन सोचिए अगर आपको किसी फिल्म को देखने और फिर उ ...और पढ़ें

    फिल्म ओब्लिवियन मूवी का एक दृश्य (फोटो- गूगल प्ले)
    फिल्म ओब्लिवियन मूवी का एक दृश्य (फोटो- गूगल प्ले)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक साइंस फिक्शन यानी स्काई फाई ऐसी मूवीज होती है जो विज्ञान और तकनीक से जुड़े काल्पनिक, भविष्य से जुड़े परिदृश्य, एलियन का जीवन या अंतरिक्ष की कहानियां कहती है। इसमें ऐसी चीजें दिखाई जाती हैं जिसे मुख्यधारा के विज्ञान द्वारा पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जाता है। ये फिल्में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ मानवीय स्थिति के बारे में दार्शनिक प्रश्नों पर भी चर्चा कर सकती हैं।

    आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने विज्ञान के इतर एक अलग तरह के सिनेमा को पर्दे पर लाने की कोशिश की।

    2001: ए स्पेस ओडिसी (1968)

    चंद्रमा की सतह के नीचे दबी एक रहस्यमयी कलाकृति को उजागर करती ये मूवी आपको अलग ही स्पेस में ले जाएगी। इसकी उत्पत्ति का पता लगाने के लिए बृहस्पति पर एक अंतरिक्ष यान भेजा जाता है। दो लोगों द्वारा संचालित एक अंतरिक्ष यान और सुपरकंप्यूटर HAL 9000।

    यह भी पढ़ें: Moon Knight 2: आ रहा है ‘मून नाइट’ का सीजन 2? तीन साल बाद मेकर्स ने दिया लेटेस्ट अपडेट

    एड अस्त्र (AD ASTRA)

    ये मूवी साल 2019 में आई थी। इस मूवी में एक बंदा स्पेस एडवेंचर पर जाता है अपने पिता को ढूंढ़ने के लिए। इसके साथ ही वो एक मिस्ट्री को भी सॉल्व करता है। अब ये मिस्ट्री क्या है और इसका जवाब वो ढूंढ़ पाता है कि नहीं ये आपको मूवी के अंदर देखने को मिलेगा। ये हिंदी में भी उपलब्ध है।

    द मैट्रिक्स (The Matrix)

    इस कहानी में एक अजनबी कंप्यूटर हैकर नियो को एक भयावह अंडरवर्ल्ड में ले जाता है, तो उसे चौंकाने वाली सच्चाई का पता चलता है। उसे जानकारी मिलती है कि वह जीवन जिसे वह जानता है वह एक दुष्ट साइबर-इंटेलिजेंस का विस्तृत धोखा है।

    खबरें और भी

    ओब्लिवियन (Oblivion)

    ये मूवी साल 2013 में आई थी। इस मूवी में हमारा प्लेनेट खत्म हो चुका है और एक आदमी को जिम्मेदारी दी जाती है बचे हुए रिसोर्स को जमा करने की। ये मूवी और भी दिसचस्प हो जाती है जब उसे ऐसी कुछ चीजें दिखती हैं जिनपर वो सवाल करने लगता है।

    फर्स्ट मैन (First Man)

    ये फिल्म साल 2018 में आई थी। इस मूवी में नील आर्मस्ट्रॉन्ग की कहानी दिखाई गई है। कैसी उनकी लाइफ थी और 1969 में चंद्रमा पर पहला कदम उन्होंने कैसे रखा इसका क्या मिशन था ये इस फिल्म की कहानी है।

    यह भी पढ़ें: Harry Potter Cast: टीवी सीरीज में कौन बनेगा नया हैरी, हर्माइनी और रॉन? मेकर्स ने ऐलान के साथ उठाया ये कदम