Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harry Potter Cast: टीवी सीरीज में कौन बनेगा नया हैरी, हर्माइनी और रॉन? मेकर्स ने ऐलान के साथ उठाया ये कदम

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 28 May 2025 10:59 AM (GMT+05:30)

    HBO पिछले कुछ समय से मोस्ट अवेटेड टीवी सीरीज हैरी पॉटर (Harry Potter) को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने शो की कास्ट के बारे में ज ...और पढ़ें

    Harry Potter सीरीज के लिए गोल्डन ट्रियो का खुलासा (Photo Credit- Instagram)
    Harry Potter सीरीज के लिए गोल्डन ट्रियो का खुलासा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. फिर से दिखेगी हैरी पॉटर की जादूई दुनिया
    2. टीवी सीरीज के कलाकारों का हुआ एलान
    3. ये नन्हे नवाब निभाने वाले हैं मुख्य किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Harry Potter Cast: हैरी पॉटर की दुनिया एक बार फिर चर्चा में है। एचबीओ ने अपनी नई हैरी पॉटर सीरीज के लिए मुख्य किरदारों की कास्टिंग की अनाउंसमेंट कर दी है। लेकिन इस बार फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रोन वीस्ली के किरदारों को नए चेहरे निभाने वाले हैं। लेकिन एचबीओ ने इस घोषणा के बाद कुछ ऐसा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    टीवी पर धमाल मचाएंगे ये बाल कलाकार

    एचबीओ ने मंगलवार को अपनी नई हैरी पॉटर सीरीज के लिए तीन मुख्य किरदारों की घोषणा की। हैरी पॉटर का रोल डोमिनिक मैकलॉफलिन, हर्माइनी ग्रेंजर का रोल अरबेला स्टैंटन और रोन वीस्ली का किरदार अलास्टेयर स्टाउट निभाएंगे।

    Photo Credit- Instagram

    एचबीओ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रिय मिस्टर पॉटर, मिस ग्रेंजर और मिस्टर वीस्ली, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपको हॉगवॉर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में जगह मिली है।" इस सीरीज के लिए 30,000 से ज्यादा बच्चों ने ऑडिशन दिया था। कास्टिंग डायरेक्टर्स लुसी बेवन और एमिली ब्रॉकमैन की अगुवाई में एक लंबी खोज के बाद इन तीनों को चुना गया।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 के बाद Top Gun 3 में नजर आएंगे टॉम क्रूज, डायेरेक्टर ने दिया प्लॉट पर अपडेट

    ऐलान के बाद उठाया ये कदम

    लेकिन हैरानी की बात यह है कि एचबीओ ने इस घोषणा के बाद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि नए बाल कलाकारों को किसी भी तरह की नकारात्मक टिप्पणियों से बचाया जा सके। हैरी पॉटर की मूल फिल्मों ने डैनियल रैडक्लिफ, एम्मा वॉटसन और रूपर्ट ग्रिंट को दुनिया भर में मशहूर कर दिया था। ऐसे में नए चेहरों को दर्शकों का प्यार मिलना आसान नहीं होगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    दर्शकों को पसंद आएंगे नए कलाकार

    सीरीज की शो-रनर फ्रांसेस्का गार्डिनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मार्क मायलॉड ने कहा, "इन तीनों कलाकारों की टैलेंट देखने लायक है। हमें यकीन है कि दर्शक इनके जादू को पर्दे पर देखकर खुश होंगे। हम उन हजारों बच्चों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने ऑडिशन दिया।" यह सीरीज जे.के. राउलिंग की किताबों पर आधारित होगी और 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- Avengers डूम्सडे और स्टार वॉर्स की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब देखने के लिए करना होगा इतना इंतजार