Taylor Swift की शादी में बड़ा ड्रामा! बेस्ट फ्रेंड ब्लेक लाइवली को नहीं मिला न्योता, गिगी हदीद ने बढ़ाईं मुश्किलें
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी में ब्लेक लाइवली को न्योता नहीं मिला, जिससे वह दुखी हैं। सुपरमॉडल गिगी हदीद की मौजूदगी ने ब्लेक की परेशानी और ब ...और पढ़ें
-1784390873846_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और ट्रैविस केल्सी ने अपनी न्यूयॉर्क सिटी की शादी में हॉलीवुड के लगभग सभी लोगों को बुलाया,लेकिन यहां एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया।
एक्ट्रेस ने ब्लेक लाइवली (Black Lively) और रयान रेनॉल्ड्स को नहीं बुलाया था और इस तरह उन्होंने अपनी शादी को ड्रामे से दूर रखा। एक तरफ जहां फैंस की इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है, वहीं ऐसा लगता है कि सुपरमॉडल गिगी हदीद ने ब्लेक लाइवली के लिए स्थिति और खराब कर दी है।
ब्लेक लाइवली को पहुंचा दुख
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी के दौरान गिगी हदीद ने शायद ब्लेक लाइवली को दुख पहुंचाया हो। स्टार मैगजीन के अनुसार, ब्लेक लाइवली के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'गिगी, कारा और उन सभी लोगों को, जिनके साथ वह कभी बहुत करीब थीं, अपने बिना एक साथ जश्न मनाते हुए देखना इस बात की याद दिलाता है कि कितना कुछ बदल गया है...'
काफी अच्छी दोस्त थीं ट्रेलर और ब्लेक
बता दें कि एक टाइम पर टेलर स्विफ्ट और ब्लेक लाइवली बहुत अच्छी दोस्त थीं, तब वे अक्सर सुपरमॉडल जीजी हदीद के साथ घूमती-फिरती देखी जाती थीं। सालों से, अरबपति पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और जीजी हदीद करीबी दोस्त रही हैं।
These texts are 4 hours apart.
— JusticeforBJS (@Justice4BJS) January 29, 2026
Blake lively letting Justin HOLD HER BABY.. and Taylor Swift & Blake lively bullying him.
Nasty behaviour pic.twitter.com/syJxBcMYkD
हाल ही में जीजी हदीद अपने नए बॉयफ्रेंड ब्रैडली कूपर के साथ एक शादी में शामिल हुईं और सबकी नजरें उन पर टिकी रहीं। इस हाई-प्रोफाइल शादी में न बुलाए जाने से ब्लेक लाइवली को पहले ही दुख हुआ था, लेकिन ऐसा लगता है कि शादी में जीजी हदीद को देखकर "इट एंड्स विद अस" की मशहूर एक्ट्रेस की परेशानी और बढ़ गई होगी। हालांकि, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स इस ड्रामे से दूर हैं और अपनी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फैंस ने खरीदा Taylor Swift की शादी से बचा हुए कचड़ा, एक शख्स ने कमाए डेढ़ लाख रुपये, सांसद बोलीं- 'बेवकूफी है'