29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग Brad Pitt का रिश्ता कन्फर्म, एक-दूसरे की बाहों में रोमांटिक हुआ कपल
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी के फंक्शन से हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) और उनकी गर्लफ्रेंड इनेस डी रेमन (Ines De Ramon) की रोमांटिक फोट ...और पढ़ें

ब्रैड पिट-इनेस का रिश्ता इंस्टाग्राम ऑफिशियल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंजेलिना जोली से अलग होने के बाद ब्रैड पिट फिर से प्यार में पड़ चुके हैं। वह खुद से 9 साल छोटी ज्वेलरी डिजाइनर को डेट कर रहे हैं, जिनके साथ उनकी रोमांटिक फोटोज सामने आई है।
दरअसल, हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट इन दिनों फेमस ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन (Ines De Ramon) को डेट कर रहे हैं। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना रिश्ता इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया है।
टेलर की शादी में शामिल हुआ था कपल
सोशल मीडिया पर ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन की लेटेस्ट फोटोज आग लगा रही हैं। ये तस्वीरें टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) की शादी के फंक्शन की हैं। इनेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रैड पिट संग अपनी फोटोज को रीशेयर किया है जिसे सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट लौरी जानोलेटी (Laurie Zanoletti) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
एक-दूसरे की बाहों में खोया कपल
हेयरस्टाइलिस्ट ने दोनों की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "न्यूयॉर्क के एक खास पल के लिए मेरे फेवरेट लवर्स इनेस और ब्रैड पिट।" उन्हें लौरी ने ही स्टाइल किया। इन तस्वीरों को 33 साल की इनेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी लगाई। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिख रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Brad Pitt ने एंजेलिना जोली को दिया सदमा, एक्ट्रेस ने तलाक को बताया 'दर्दनाक हादसा'
दो सालों से कर रहे हैं डेट
बता दें कि इनेस और ब्रैड पिट का नाम पिछले दो सालों से जुड़ रहा है। दोनों कई बार साथ में भी दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। यहां तक कि कपल अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं। 2019 में ही ब्रैड पिट पूर्व पत्नी एंजेलिना जोली से अलग हुए थे। वहीं, इनेस भी 2024 में अपने पति और हॉलीवुड स्टार पॉल वेस्ले से अलग हुई थीं।