4 साल बाद दुनिया के सबसे बड़े बैंड की वापसी, आपके रूम में होंगे BTS के लाइव शोज; इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगे नजर
दुनिया के मशहूर के-पॉप बैंड बीटीएस चार साल बाद वापसी कर रहा है। 21 मार्च को सियोल में होने वाले बीटीएस के कमबैक कॉन्सर्ट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इ ...और पढ़ें

OTT पर भी होगा BTS का कब्जा!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। BTS, ये शब्द पूरी दुनिया में एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। इस बैंड की दीवानगी दुनिया के हर कोने में है। हर कोई इस बैंड के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुका है। अब लीजिए आखिरकार BTS Army के लिए बड़ा सरप्राइज आ रहा है और ये तोहफा इस बैंड के कमबैक का है और इसके साथ ही ओटीटी लवर्स के लिए बीटीएस खास गिफ्ट लाया है।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा बीटीएस बैंड का कमबैक
दरअसल हाल ही में Netflix ने मशहूर के-पॉप बैंड BTS के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'BTS: THE RETURN' रिलीज करने जा रहा है और ग्रुप के आने वाले कॉन्सर्ट को लाइव स्ट्रीम भी करेगा। इसमें जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंगकुक सभी बैंड के स्टार्स नजर आएंगे।
आपको बता दें कि, साल 2022 के बाद अब ये बैंड वापसी कर रहा है। 21 मार्च को सियोल के 'ग्वांग화मुन स्क्वायर' (Gwanghwamun Square) में अपना पहला कमबैक कॉन्सर्ट करेंगे, जिसे Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा।
27 मार्च को डॉक्यूमेंट्री होगी रिलीज
आपको बता दें कि हाल ही में Netflix ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने, "BTS X NETFLIX. BTS द कमबैक लाइव लिखा। इसके साथ ही पोस्ट में कब और कहां ये कॉन्सर्ट दिखेगा इसकी जानकारी दी गई। इसे दुनिया भर में सिर्फ नेटफ्लिक्स पर लाइव देखा जा सकेगा।
इसके बाद 27 मार्च को डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'BTS: THE RETURN' आएगी, जो उनके कमबैक एल्बम 'अरिरंग' (Arirang) को बनाने के सफर को दिखाएगी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, के-पॉप के इस सात सदस्यों वाले बैंड ने 2026 - 2027 के वर्ल्ड टूर की घोषणा पहले ही कर दी है। इसकी शुरुआत अप्रैल में साउथ कोरिया से होगी और यह मार्च 2027 तक चलेगा। इस दौरान ये बैंड एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में 70 से ज्यादा जगहों परफॉर्म करेंगे।
हालांकि जो लिस्ट साझा की गई है, उसमें भारत का नाम नहीं है। मतलब ये कि के-पॉप बैंड BTS भारत में अपना कोई कॉन्सर्ट नहीं कर रहा है, ऐसे में ये भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर तो जरूर है। हालांकि फैंस बीटीएस के कमबैक से भी काफी खुश हैं।