Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    न Hrithik Roshan, ना Robert Pattinson, ये स्टार है दुनिया का सबसे हैंडसम शख्स, क्रेजी है फैन-फॉलोइंग

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 04:43 PM (IST)

    यूं तो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में हैंडसम व्यक्तियों की कमी नहीं है। हालांकि चार साल में एक ग्लोबल स्टार है जो बड़े-बड़े हैंडसम स्टार्स को पीछे छोड़ खुद ...और पढ़ें

    दुनिया के सबसे हैंडसम मैन का चेहरा आया सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दुनिया के सबसे हैंडसम मैन का चेहरा आया सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्तियों में एक ऐसे ग्लोबल स्टार का नाम सामने आया है, जो पिछले चार सालों से दुनिया के खूबसूरत मर्दों को पछाड़ खुद नंबर वन पर बना हुआ है। इस ग्लोबल स्टार के आगे जस्टिन बीबर से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक भी फेल हैं। यह स्टार हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स नॉमिनेटेड सिंगर-एक्टर बीटीएस वी यानी किम तेह्युंग (Kim Tae-hyung)।

    बीटीएस वी के नाम हैंडसम मैन का खिताब

    28 साल के किम तेह्युंग दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति हैं। हाल ही में, उन्होंने दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति का खिताब अपने नाम किया है। 163 देशों में ग्लोबल पॉल में बीटीएस वी ने 7 मिलियन वोट जीतकर यह खिताब हासिल किया है। इस वोट के जरिए किम ने दुनिया के हैंडसम व्यक्तियों में शुमार सिंगर जस्टिन बीबर, ब्रिटिश एक्टर रेगे-जीन पेज और ट्वाइलाइट के एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन जैसे सितारों को पछाड़ दिया है।

    क्यों बीटीएस वी बने सबसे हैंडसम व्यक्ति?

    नूबिया मैगजीन ने बीटीएस वी को सबसे हैंडसम व्यक्ति का खिताब दिया है। सबसे हैंडसम मैन की खूबसूरती का आंकलन सिर्फ शारीरिक बनावट के साथ नहीं किया गया है, बल्कि इसके लिए कई क्वालिटीज भी देखी गई हैं। पोल के हिसाब से इंटरनेशनल लेवल पर बीटीएस वी की जो फैन-फॉलोइंग है और उनका चार्म उन्हें दुनिया का सबसे खूबसूरत मर्द बनाता है।

    यह भी पढ़ें- Peaky Blinders से बॉस अवतार में ऑस्कर विनर Cillian Murphy का फर्स्ट लुक आउट, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

    BTS V

    खूबसूरती के अलावा ये हैं बीटीएस वी की क्वालिटीज

    मैगजीन ने सिंगर के परफेक्टली बैलेंस्ड फीचर्स, रेडियंट कॉम्प्लेक्सन और मन को मोह देने वाली नजर की भी तारीफ की है। यही नहीं, इस खिताब को मिलने की एक और वजह है, उनका अपने फैंस के साथ प्यार से मिलना। बीटीएस वी के दुनियाभर में फैंस हैं और जब वह किसी फैंस से मिलते हैं तो बहुत स्नेह और प्यार से उनका अभिवादन करते हैं।

    खबरें और भी

    बीटीएस वी यानी किम तेह्युंग की इंस्टाग्राम पर 65.8 मिलियन फैन-फॉलोइंग है। नूबिया के मुताबिक, वह साल 2020, 2021, 2023 और 2024 के सबसे हैंडसम शख्स रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म Joker 2, प्रीमियर पर 'हार्ले' उर्फ Lady Gaga और 'जोकर' का दिखा जलवा