विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन होगा अगला James Bond? डेनियल क्रेग की जगह लेने की रेस में शामिल दो सितारे; 007 फैंस को जल्द मिलेगी खुशखबरी

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:39 AM (IST)

अगली बॉन्ड फिल्म के लिए अमेजन एमजीएम स्टूडियो एक लंबे समय से जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए नए चेहरे ...और पढ़ें

जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए शुरू हुए स्क्रीन टेस्ट/फोटो- इंस्टाग्राम

जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए शुरू हुए स्क्रीन टेस्ट/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. डेनियल क्रेग के बाद नए जेम्स बॉन्ड की तलाश जारी

  2. कैलम टर्नर और जैक लोडेन में से एक बनेगा 007? 

  3. लंदन में हो रहे हैं नए जेम्स बॉन्ड के स्क्रीन टेस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।15 साल के लंबे सफर में डेनियल क्रेग (Daniel Craig) ने लगभग 5 फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा किया। हॉलीवुड अभिनेता को इस भूमिका में इतना प्यार मिला कि जब डेनियल ने 'नो टाइम टू डाई' के बाद जेम्स बॉन्ड को अलविदा कहा तो फैंस का दिल टूट गया। जेम्स बॉन्ड के आइकॉनिक किरदार के लिए अमेजन एमजीएम स्टूडियो एक लंबे समय से नए चेहरे की तलाश कर रहा था। 

अब रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी ये खोज जल्द ही खत्म होने वाली है, क्योंकि ऑडियंस को जल्द ही MI6 का 007 का नया एजेंट मिल सकता है। कौन से दो सितारे जेम्स बॉन्ड (James Bond) बनने की रेस में सबसे आगे हैं, चलिए बताते हैं।

जेम्स बॉन्ड के लिए स्क्रीन टेस्ट शुरु

द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक खबर के मुताबिक, दुनिया के मोस्ट फेमस जासूस जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए कई बड़े हॉलीवुड एक्टर्स में होड़ है। रिपोर्ट्स की मानें तो रॉम-कॉम 'वन नाइट ओनली' में नजर आए 'कैलम टर्नर' और 'स्लो हॉर्सेस' के अभिनेता 'जैक लोडेन' जेम्स बॉन्ड बनने की रेस में सबसे आगे हैं, जिनका इस किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट हो रहा है। ये स्क्रीन टेस्ट लंदन में इस वीकेंड पर हो रहा है,  जिसके बाद फैंस को डेनियल क्रेग के बाद उनका पंसदीदा जासूस मिल जाएगा।

Untitled design - 2026-10-24T113230.910

अमेजन ने कहा-'तलाश जारी है'

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अब तक ये क्लियर नहीं किया गया है कि जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए कितने एक्टर्स स्क्रीन टेस्ट दे रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 007 एजेंट बनने के लिए तीन अभिनेताओं में होड़ है, तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि 5 एक्टर्स इस रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट दे रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा था जैक ओ कॉर्नल और जैकब एलोर्डी भी जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दे रहे हैं, लेकिन बाद में यह महज अफवाह निकली।

अमेजन ने स्क्रीन टेस्ट के बाद नए जेम्स बॉन्ड की तलाश खत्म होने पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उनका कहना है कि अब भी नए जेम्स बॉन्ड की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, "हम कास्टिंग के दौरान किसी खास जानकारी पर कमेंट नहीं करेंगे, लेकिन सही समय पर 007 फैंस के साथ खुशखबरी जरूर शेयर करेंगे।"

Screenshot 2026-10-24 113425

बड़े स्तर पर हो रहा है जेम्स बॉन्ड के लिए टेस्ट

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि जेम्स बॉन्ड के लिए जिन सितारों का स्क्रीन टेस्ट हो रहा है, उन्हें तीन बड़े प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा। पहला स्टंट, दूसरा कैमरे के सामने उनकी प्रेजेंस और तीसरा डायलॉग बोलने का अंदाज। ड्यून के फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे नई बॉन्ड फिल्म का निर्देशन करेंगे। 2025 में अमेजन ने ब्रोकोली फैमिली से फ्रेंचाइजी के क्रिएटिव राइट्स खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- 87 साल पुराना है James Bond का इतिहास, वर्ल्ड वॉर 2 से निकला असली किरदार, इस शख्स ने की थी खोज

यह भी पढ़ें- 65000 करोड़ कमाई, 25 फ्रेंचाइजी; दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म के लिए एजेंट की तलाश, कौन होगा James Bond?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।