विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cinemacon 2024: लास वेगस में सजा सिनेमा का बाजार, डेडपूल-वुल्वरीन से कैप्टन अमेरिका और मुफासा तक की दिखी झलक

Published: Fri, 12 Apr 2024 05:42 PM (IST)

सिनेमाकॉन में आने वाली फिल्मों की झलक दिखाई जाती है। वहीं नई फिल्मों के पोस्टर और ट्रेलर जारी किये जाते ...और पढ़ें

डेडपूल एंड वुल्वरीन जुलाई में रिलीज हो रही है। फोटो- इंस्टाग्राम
डेडपूल एंड वुल्वरीन जुलाई में रिलीज हो रही है। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सिनेमाकॉन का आयोजन लास वेगस में हुआ था
  2. डेडपूल एंड वुल्वरीन से ह्यू जैकमैन की इस किरदार में वापसी हो रही है
  3. कैप्टन अमेरिका की नई फिल्म में हैरीसन फोर्ड भी नजर आएंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लास वेगस में 8 से 11 अप्रैल तक सिनेमाकॉन इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें डिज्नी और मारवल ने अपने अपकमिंग टाइटल्स को प्रदर्शित किया। कुछ नये प्रोजेक्ट्स का एलान किया गया और इनके पोस्टर-टीजर दिखाये गये।

मूवी थिएटर मालिकों के लिए आयोजित इस कार्यक्र में डेडपूल एंड वुल्वरीन (Deadpool And Wolverine) की 9 मिनट की क्लिप भी दिखाई गई, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड, मुफासा की जानकारी दी गई। 

9 मिनट के वीडियो ने दिखाई वेड विल्सन की झलक

मारवल स्टूडियोज की फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन की इस क्लिप को निर्देशक शॉन लेवी और रायन रेनोल्ड्स ने सिनेमाकॉन के लिए तैयार किया था। शॉन ने इस दौरान कहा कि फिल्म दर्शकों को मजा देने के लिए बनाई गई है। वीडियो में वेड विल्सन को एक कार सेल्समैन के तौर पर दिखाया गया था, जो सुपरहीरो की दुनिया से रिटायर हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Michael Jackson की बायोपिक का फर्स्ट लुक आया सामने, 'किंग ऑफ पॉप' के लुक ने लगाई आग

बाद में वो टाइम वैरिएंस अथॉरिटी के पास पहुंचता है। ह्यू जैकमन फिल्म में वुल्वरीन के रोल में लौट रहे हैं। फिल्म 26 जुलाई को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी। 

कैप्टन अमेरिका की होगी वापसी

एवेंजर्स एंडगेम में दिखाया गया था कि सुपरहीरोज ने दुनिया तो बचा ली, मगर कई सुपरहीरो खो गये। इनमें कैप्टन अमेरिका भी है। हालांकि, अब इस किरदार की वापसी हो रही है।

कैप्टन अमेरिका- द ब्रेव न्यू वर्ल्ड में एंथनी मैकी कैप्टन अमेरिका की जगह भरेगा, जिसे वो अपनी ढाल सौंपकर जाता है। फिल्म में हैरीसन फोर्ड थंडरबोल्ट रॉस के रोल में हैं। रॉस कैप्टन अमेरिका से एवेंजर्स को फिर बनाने के लिए कहता है।

किंगडम ऑफ द प्लानेट ऑफ द एप्स की 13 मिनट की क्लिप भी दिखाई गई। यंग वुमन एंड द सी बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें डेजी रिडली गरट्रूड ट्रुडी एडरले की मुख्य भूमिका में हैं।

गरट्रूड 1900 की शुरुआत में ओलम्पिक चैम्पियन थीं, जिन्होंने मुश्किलों का सामना करके इंग्लैंड से फ्रांस के बीच इंग्लिश चैनल के जरिए 21 मील की दूरी तय की थी। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। सिनेमाकॉन में इसका ट्रेलर और नया पोस्टर जारी किया गया। 

यह भी पढ़ें: Oscar Awards 2025- एक हफ्ता पहले आयोजित होंगे 97th Academy Awards, जनवरी में नॉमिनेशंस की घोषणा

इनसाइड आउट 2 की 35 मिनट की फुटजे दिखाई गई। मुफासा- द लायन किंग का फर्स्ट लुक सिनेमाकॉन में जारी किया गया। फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज होगी।

सिनेमाकॉन में ड्वेन जॉनसन ने मोना 2 की एक्सक्लूसिव झलक अनवील की। 27 नवम्बर को रिलीज हो रही एनिमेशन फिल्म में नये एडवेंचर दिखाये जाएंगे। फिल्म पहले टीवी सीरीज के तौर पर विकसित की गई थी, मगर अब फिल्म के रूप में ही रिलीज होगी। ड्वेन फिल्म में मोई के किरदार को आवाज देते हैं। ड्वेन ने इस किरदार को लाइफ चेंजिंग बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।