विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dev Patel: 'भारतीय विरासत पर शर्म आती थी...', 'मंकी मैन' एक्टर देव पटेल ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Published: Wed, 10 Apr 2024 01:04 AM (IST)

ब्रिटिश एक्टर देव पटेल (Dev Patel) अपकमिंग फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) से अपना निर्देशन करियर शुरू कर रहे हैं। ...और पढ़ें

मंकी मैन विवाद के बीच भारतीय विरासत पर देव पटेल का बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मंकी मैन विवाद के बीच भारतीय विरासत पर देव पटेल का बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. देव पटेल को भारतीय विरासत पर आती थी शर्म
  2. लंदन में पले-बढ़े हैं देव पटेल
  3. भारत में मंकी मैन की रिलीज पर लगा अड़ंगा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलियनयेर (Slumdog Millionaire) से मशहूर हुए देव पटेल (Dev Patel) हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। भारतीय मूल के अभिनेता का जन्म और परवरिश लंदन में ही हुई है। अभिनय से दुनिया भर में नाम कमाने के बाद देव मंकी मैन (Monkey Man) से बतौर निर्देशक अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

भारतीय विरासत से शर्मिंदा थे देव पटेल

हाल ही में, देव पटेल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें भारतीय विरासत का हिस्सा बनने पर शर्म आती थी। उनका कहना था कि यह ग्रेटर लंदन में बिल्कुल भी कूल नहीं था। द केली क्लार्कसन शो में अभिनेता ने कहा-

एक समय था जब मुझे अपनी विरासत के भारतीय हिस्से पर शर्म आती थी। जब आप ग्रेटर लंदन के स्कूल में होते हैं, तो यह जरा भी कूल नहीं होता है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं उस हिस्से को न दिखा सकूं।

स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी फिल्में करने जा रहा हूं और इस तरह की सभी फिल्में कर रहा हूं। मुझे वास्तव में एहसास हुआ कि पहली फिल्म जिसका मैं निर्देशन करने जा रहा हूं, मैं संस्कृति को दोगुना नहीं, बल्कि तीन गुना कम करने वाला हूं।

यह भी पढ़ें- 'क्या शानदार एंट्री हुई...', Anupam Kher ने हॉलीवुड डेब्यू के लिए की बेटे सिकंदर की तारीफ, लिखा ये खास मैसेज

मंकी मैन के लिए किस चीज से प्रभावित हुए देव पटेल?

देव पटेल ने कहा कि मंकी मैन भगवान हनुमान की पुरानी कहानियों में से एक से प्रेरित है, जहां वह भूल जाता है कि वह कौन है और अपना सारा आत्मविश्वास खो देता है। फिर वह खुद की ताकत को खोजता है। चैट शो में देव ने कहा-

मैं बॉलीवुड, ब्रूस ली, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, जिम कैरी और जैकी चैन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मंकी मैन में इन सबकी झलक दिखेगी। यह कॉकटेल ही है जो मुझे बनाता है।

भारत में नहीं रिलीज हुई मंकी मैन

देव पटेल स्टारर मंकी मैन को दुनियाभर में 5 अप्रैल को रिलीज हो किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को भारत में रिलीज होनी थी, लेकिन CBFC की तरफ से इसे अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि फिल्म में ज्यादा हिंसा होने की वजह से इसे रिलीज नहीं किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Monkey Man Trailer: शोभिता धुलीपाला का हॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म 'मंकी मैन' का भगवान हनुमान से है खास कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।