विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हर जिम में हनुमान जी की तस्वीर...', Monkey Man के पीछे देव पटेल ने बताई वजह, प्रीमियर में स्टैंडिंग ओवेशन

Published: Wed, 13 Mar 2024 09:26 PM (GMT+05:30)

Monkey Man एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें देव पटेल लीड रोल में हैं। इस फिल्म के साथ देव निर्देशकीय पारी ...और पढ़ें

मंकी मैन अगले महीने रिलीज हो रही है। फोटो- स्क्रीनशॉट
मंकी मैन अगले महीने रिलीज हो रही है। फोटो- स्क्रीनशॉट

HighLights

  1. मंकी मैन 5 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है
  2. शोभिता धुलिपाला और सिकंदर खेर अहम किरदारों में हैं
  3. देव पटेल निर्देशन में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश फिल्म स्लमडॉग मिलियनरे से दुनियाभर में छा जाने वाले देव पटेल (Dev Patel) की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मंकी मैन अगले महीने रिलीज हो रही है।

यह एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें नायक अपनी मां का बदला लेता हुआ नजर आता है। कहानी की पृष्ठभूमि मुंबई है। देव ने अब मंकी मैन के पीछे अपनी प्रेरणा का खुलासा किया है।

प्रीमियर में फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

सोमवार को इसका प्रीमियर ऑस्टिन में SXSW फेस्टिवल में किया गया, जहां देव की फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। लोगों की प्रतिक्रिया देख देव भी इमोशनल नजर आये।

यह भी पढे़ं: जब एक ही लोकेशन पर शूट कर डाली पूरी फिल्म, लिस्ट में Shaitaan समेत इन मूवीज के नाम

कहां से मिली 'मंकी मैन' की प्रेरणा?

स्क्रीनिंग के बाद देव ने दर्शकों को फिल्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी प्रेरणा कैसे मिली। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, देव ने मंकी मैन के आइडिया के पीछे हनुमान जी को बताते हुए कहा- हनुमान ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मेरे पिता और परिवार में कई लोगों के लिए वो एक प्रतीक की तरह रहे हैं। देव आगे कहते हैं-

अगर आप भारत के किसी जिम में जाएं तो अरनोल्ड श्वार्जनेगर, रॉनी कोलमैन और हनुमान एक साथ मिलेंगे। बचपन में मुझे उनकी एक हाथ से पहाड़ उठाने और अपना सीना चीर देने की कहानियां प्रभावित करती थीं।

यह कुछ सुपरमैन की कहानियों जैसा होता था। मैं सोचता था कि काश पूरी दुनिया इसके बारे में जान पाती। अगर आप उन्हें गहराई से जानोगे तो पता चलेगा कि वो ऐसे शख्स थे, जिन्हें अपनी शक्ति याद नहीं रहती। उन्हें याद दिलाना पड़ता है कि वो कौन हैं। 

5 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

मंकी मैन 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म का स्क्रीनप्ले पॉल अंगुनावेला के साथ जॉन कॉली ने लिखा है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला, सिकंदर खेर, पितोबाश, विपिन शर्मा, अश्विनी कालसेकर, मकरंद देशपांडे और शैरल्टो कोपली प्रमुख किरदारों में हैं।

देव पटेल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 2008 की फिल्म स्लमडॉन मिलियनरे से ही की थी। 2010 में आयी द लास्ट एयरबेंडर में उन्होंने खास किरदार निभाया था। ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म लायन में उनकी भूमिका को सराहा गया था। 

यह भी पढ़ें: 'जब प्रोड्यूसर ने फिल्म के लीड एक्टर संग सोने के लिए कहा', सालों बाद छलका Sharon Stone का दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।