Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्पेन के शाही महल से इंस्पायर है Disney की फिल्म का सेट, क्या आपने देखी है ‘स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स’?

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 05:15 PM (IST)

    डिज्नी की फिल्में परी की कहानियों पर आधारित होती हैं। मूवीज में दिखाए गए महल दर्शकों को आकर्षित करते हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि फिल्म में नजर आने व ...और पढ़ें

    डिज्नी की फिल्म का सेट स्पेन के शाही किले से है प्रेरित (Photo Credit- Imdb)
    डिज्नी की फिल्म का सेट स्पेन के शाही किले से है प्रेरित (Photo Credit- Imdb)

    HighLights

    1. डिज्नी की फिल्मों में नजर आते हैं शाही महल
    2. स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स का महल था स्पेन के किले से प्रेरित
    3. स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स फिल्म की कहानी है रोचक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डिज्नी की ज्यादातर फिल्में परी की कहानियों पर आधारित होती हैं। खासकर यंग गर्ल्स इस तरह की मूवीज को ज्यादा पसंद करती हैं। इस लिस्ट में स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स (Snow White and the Seven Dwarfs) फिल्म का नाम भी शामिल है। साल 1937 की इस मूवी में परी की कहानी दिखाई गई, जो एक महल में अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी। इससे जुड़े कई रोचक किस्से लोगों के बीच प्रचलित है। इनमें से एक यह है कि फिल्म की कहानी में दिखाया गया महल एक प्राचीन किले से प्रेरित है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    डिज्नी की पॉपुलर फिल्म स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स की कहानी ब्रदर्स ग्रिम की जर्मन परी कथा पर आधारित है। अगर आपने डिज्नी की परी कथा आधारित फिल्मों को देखा है तो समझ जाएंगे कि राजकुमारी के महल का महत्व कितना ज्यादा होता है। बगैर भव्य महल के परी आधारित फिल्म की स्टोरी से जुड़ी कल्पना करना भी असंभव है।

    स्पेन के किले से प्रेरित है डिज्नी की फिल्म 

    यूरोपीयन देशों में परी या राजकुमारी आधारित स्टोरी और फिल्में ज्यादा चलती थीं। स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स फिल्म में दिखाया गया महल असल जिंदगी में भी है। फिल्म में दिखाया गया महल अल्काजार डे सेगोविया किले से प्रेरित है, जो स्पेन में स्थित है। डिज्नी की तमाम फिल्मों में इस तरह के महल या किले ज्यादातर नजर आते हैं।

    ये भी पढ़ें- मार्वल यूनिवर्स की Deadpool And Wolverine ओटीटी पर धमाका मचाने के लिए तैयार! जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

    Photo Credit- Wikipedia

    म्यूजियम के तौर पर किया जाता है इस्तेमाल

    यूरोप के इस प्राचीन महल को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है। इस किले का इतिहास काफी पुराना है। 11वीं सदी के आखिरी दौर के छठवें किंग अल्फोंसों ने इसका निर्माण करवाया था। दुनियाभर में यह किला प्रयटक स्थल के तौर पर मशहूर है। इस भव्य महल की दीवारों पर कैथोलिक साम्राज्य से जुड़ी रोचक जानकारी लिखी हुई है। बता दें कि वर्तमान समय में इस प्राचीन और प्रसिद्ध किले का इस्तेमाल म्यूजियम के तौर पर किया जाता है। साल 1862 में इस भव्य महल में आग लगी थी, जिससे किले को काफी नुकसान हुआ था।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDB

    स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स की कहानी

    डिज्नी की पॉपुलर फिल्म स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स की कहानी एक परी के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भव्य महल में रहती हैं। राजकुमारी का नाम स्नो व्हाइट होता है और वह अपनी सौतेली मां के साथ रहती हैं। परी की मां उसकी जान लेने की तमाम कोशिशें करती हैं। इस फिल्म की स्टोरी को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया था।

    ये भी पढ़ें- डिज्नी कंपनी ने पूरे किये 100 साल, जानें ओस्टवॉल्ड कार्टून से लेकर मिकी माउस बनने की रोचक कहानी