Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eleanor Coppola Death: नहीं रहीं 'एमी अवॉर्ड' विनर एलेनोर कोपोला, 87 की उम्र में छोड़ी दुनिया

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 12:51 PM (GMT+05:30)

    Eleanor Coppola का निधन हो गया है। हार्ट्स ऑफ डार्कनेस के लिए मशहूर डायरेक्टर ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह पिछले 6 दशक से ...और पढ़ें

    एलेनोर कोपोला का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एलेनोर कोपोला का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एलोनोर कोपोला का हुआ निधन
    2. 87 साल की थीं एलोनोर कोपोला
    3. एमी अवॉर्ड जीत चुकी थीं डायरेक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Eleanor Coppola Passes Away: हॉलीवुड में 60 साल से राज कर रहीं जानी-मानी निर्देशक एलेनोर कोपोला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 12 अप्रैल को एलेनोर का रदरफोर्ड में उनके घर पर निधन हो गया। 37 साल की उम्र में डायरेक्टर ने आखिरी सांस ली।

    एलेनोर कोपोला का निधन

    एलेनोर कोपोला की पुष्टि उनकी फैमिली ने की है। वह हॉलीवुड का चर्चित नाम थीं। हॉलीवुड डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 60 के दशक में की थी। वह पिछले 60 साल से अपने निर्देशन और लेखन के जरिए दर्शकों को लुभा रही थीं। हालांकि, 87 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Prince Harry और Meghan Markle नेटफ्लिक्स पर लेकर आएंगे दो सीरीज, शुरू हुआ प्रोडक्शन

    आर्ट डायरेक्टर बन शुरू किया था करियर

    एलेनोर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1962 में बतौर आर्ट डायरेक्टर की थी। कुछ सालों तक कैमरे के पीछे अपनी लगन और प्रतिभा से फिल्मों को खास बनाने के बाद 1991 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर नया पड़ाव शुरू किया। फिल्म हार्ट ऑफ डार्कनेस ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें एमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Eleanor Coppola (@eleanorcoppolaofficial)

    अपने लॉन्ग करियर में एलेनोर कभी डायरेक्टर बनीं, कभी वीडियोग्राफर, कैमरा ऑपरेटर तो कभी सिनेमेटोग्राफर बनीं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कई फिल्मों का लेखन भी किया। आखिरी बार एलेनोर ने लव इज लव इज लव निर्देशन और लेखन किया था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट

    एलेनोर ने साल 1963 में फिल्ममेकर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला (Francis Ford Coppola) से शादी की थी। उनकी ये शादी जल्दबाजी में हुई थी। दरअसल, फिल्म के सेट पर एलेनोर और फ्रांसिस एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। कुछ समय डेटिंग के बाद एलेनोर को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में फ्रांसिस ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया और दोनों ने शादी कर ली। फ्रांसिस और एलेनोर के तीन बच्चे हैं। 

    यह भी पढ़ें- कोरियन सिंगर Park Bo Ram का हुआ निधन, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा