Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोरियन सिंगर Park Bo Ram का हुआ निधन, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 06:01 PM (IST)

    कोरियन इंडस्ट्री के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं। अब वहां की म्यूजिक इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल फेमस के-पॉप सिंगर पार्क ब ...और पढ़ें

    पार्क बो राम का निधन (Photo Credit: X)
    पार्क बो राम का निधन (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. कोरियन सिंगर पार्क बो राम का निधन
    2. XANADU एंटरटेनमेंट ने की निधन की पुष्टि
    3. मामले की जांच कर रही है पुलिस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरियन म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, वहां की मशहूर के-पॉप सिंगर पार्क बो राम (Park Bo Ram) का निधन हो गया है। उन्होंने महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर की मौत की खबर सुनने के बाद उनके फैंस हैरान हो गए हैं।

    पार्क बो राम के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी XANADU एंटरटेनमेंट ने की है। वहीं, अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल की रात को उनका अचानक निधन हो गया।

    यह भी पढ़ें: Cinemacon 2024: लास वेगस में सजा सिनेमा का बाजार, डेडपूल-वुल्वरीन से कैप्टन अमेरिका और मुफासा तक की दिखी झलक

    बयान जारी कर दी गई जानकारी

    एजेंसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हम यह दुखद समाचार शेयर कर रहे हैं कि पार्क बो राम का 11 अप्रैल को देर रात अचानक निधन हो गया है। इसके आगे लिखा गया कि XANADU एंटरटेनमेंट के सभी कलाकार और अधिकारी पार्क बो राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    यह और भी तकलीफ देने वाला है कि हमें पार्क बो राम को समर्थन करने वाले सभी फैंस को यह खबर इस तरह अचानक बतानी पड़ रही है। वहीं, उनके परिवार के साथ बातचीत के बाद अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की जाएगी। फैंस यह खबर सुनने के बाद अपनी पसंदीदा सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    पुलिस कर रही है जांच

    वहीं, कोरियन पुलिस अब पार्क बो राम की मौत के पीछे का राज जानने में जुट गई है, क्योंकि अभी तक सिंगर की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

    पार्क बो राम का करियर

    पार्क बो राम ने अभी तक 'प्लीज से समथिंग', 'टू वर्ल्ड्स', 'डू एज अ लाइक' समेत कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सिंगिंग शो 'सुपरस्टार K2' से की थी। इसके बाद 2014 में 'ब्यूटीफुल' गाने के साथ अपना सोलो डेब्यू किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Harry Potter फेम डेनियल रेडक्लिफ-एमा वॉटसन पर भड़कीं जेके राउलिंग, ट्रांस राइट्स का सपोर्ट करने पर कही ये बात