Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इजरायल के लिए हमास से लड़ते हुए बुरी तरह घायल 'फौदा' एक्टर Idan Amedi, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 09:59 AM (GMT+05:30)

    Israel-Hamas War हमास के इजरायल पर हमले के बाद फौदा के अभिनेता इदान अमेदी अपने देश के सैन्य बल में शामिल हो गए थे और अपने देश के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। ...और पढ़ें

    इदान अमेदी अस्पताल में हुए भर्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इदान अमेदी अस्पताल में हुए भर्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. गाजा में लड़ते हुए घायल हुए फौदा एक्टर
    2. इजरायल पर हमले के बाद इदान अमेदी ने जॉइन की थी आर्मी
    3. इदान अमेदी घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Israel-Gaza War: पिछले तीन महीने से इजरायल और गाजा का युद्ध जारी है। अक्टूबर में गाजा के हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच महायुद्ध जारी है। इजरायल के कई अभिनेता भी सैन्य बल में शामिल हो गए हैं और अपने देश के लिए गाजा से लड़ रहे हैं। इनमें से एक इजरायली अभिनेता इदान अमेदी (Idan Amedi) भी हैं।

    फौदा एक्टर युद्ध में घायल

    सिंगर-एक्टर इदान अमेदी नेटफ्लिक्स सीरीज 'फौदा' (Fauda) में काम कर चुके हैं। इजरायल और गाजा के बीच जारी युद्ध में इदान ने अपने देश के लिए लड़ने का फैसला किया और इजरायल रक्षा बल के रिजर्विस्ट के रूप में सेवा देने लगे थे। हालांकि, एक खबर के मुताबिक, गाजा में लड़ते हुए एक्टर बुरी तरह घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'फौदा' एक्ट्रेस Rona-Lee Shimon ने इस वजह से इंडिया का किया शुक्रिया

    अस्पताल में भर्ती हुए इदान अमेदी

    द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमास आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए इदान अमेदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें हवाई रास्ते से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इदान के पिता ने उनके घायल होने की खबर की पुष्टि भी की है।

    Idan Amedi

    यही नहीं, इदान की कजिन Ayelet ने भी सोशल मीडिया पर इदान के घायल होने की खबर शेयर की है, साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को सोमवार शाम करीब 4 बजे रामत गान के शीबा मेडिकल सेंटर ले जाया गया और उनकी इमरजेंसी, सीरियस और लंबी सर्जरी की गई।

    खबरें और भी

    इदान अमेदी ने दिखाया था युद्ध का मंजर

    इदान अमेदी इजरायल के मशहूर अभिनेता हैं। जब हमास के आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला बोला था, तब तब 'फौदा' के कई अभिनेताओं ने इजरायल के लिए लड़ने का मन बनाया था। इदान भी उसमें शामिल थे। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने इजरायल के खौफनाक मंजर का वीडियो भी शेयर किया था। वह लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर युद्ध से जुड़ी झलकियां शेयर करते रहते थे।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड में छाई हैं Israel की ये अभिनेत्रियां, Gal Gadot ने वंडर वुमन बनकर मचाया दुनियाभर में तहलका