यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Forbes Announced: अरबपति सेलेब्स का हुआ एलान, Rihanna और टेलर स्विफ्ट नहीं, ये हॉलीवुड स्टार सबसे अमीर
Forbes Celebrity Billionaires 2024 हर साल की तरह इस बार भी फोर्ब्स की तरफ से अमीर सेलेब्स के नामों का एलान कर दिया गया है। फोर्ब्स ने हाल ही में 2024 ...और पढ़ें

HighLights
- फोर्ब्स ने जारी की अरबपती सेलेब्स की लिस्ट
- सूची में पॉप स्टार रिहाना और टेलर स्विफ्ट का नाम
- हॉलीवुड का ये दिग्गज इस साल रहा सबसे अमीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल देखा जाता है कि अमेरिकी बिजेनस पत्रिका फोर्ब्स की तरफ से देश दुनिया के रईसजादों की सूची को जारी किया जाता है। इसमें हर क्षेत्र के महारथियों के नाम शामिल होते हैं। उसी आधार पर फोर्ब्स की ओर से साल 2024 के बिलिनियर सेलेब्स की लिस्ट का अनाउंसमेंट कर दी गई है, जिनके पास अरबों की संपति है।
इस सूची में हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना और टेलर स्विफ्ट जैसे कई बड़ी इंग्लिश सितारों के नाम शामिल हैं। ऐसे में आइए दुनिया के सबसे अमीर अरबपति फिल्मी सितारों के बारे में जानते हैं।
फोर्ब्स बिलिनियर सेलेब्स की लिस्ट 2024
सिनेप्रेमियों की फोर्ब्स की घोषणा का इंतजार बड़ी ही बेसब्री रहता है। ताजा सूची में फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे रईस 14 सेलेब्स के नामों को शामिल रखा है, जो अरबपति हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं।
| रैंक | सेलेब्स | नेटवर्थ |
| 1 | जॉर्ज लुकास | 5.5 बिलियन |
| 2 | स्टीफन स्पेलबर्ग | 4.8 बिलियन |
| 3 | माइकल जॉर्डन | 3.2 बिलियन |
| 4 | ओपराह विन्फ्री | 2.8 बिलियन |
| 5 | जे-जी | 2.5 बिलियन |
| 6 | किम कर्दाशियन | 1.7 बिलियन |
| 7 | पीटर जैक्सन | 1.5 बिलियन |
| 8 | टेलर पैरी | 1.4 बिलियन |
| 9 | रिहाना | 1.4 बिलियन |
| 10 | टाइगर वुड्स | 1.3 बिलियन |
| 11 | लेबॉर्न जेम्स | 1.2 बिलियन |
| 12 | मैजिक जॉनसन | 1.2 बिलियन |
| 13 | डिक बोल्फ | 1.2 बिलियन |
| 14 | टेलर स्विफ्ट | 1.1 बिलियन |
जॉर्ज लुकास बने सबसे अमीर
इस साल फोर्ब्स की तरफ से हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जॉर्ज लुकास का नाम सबसे अमीर सेलेब्स में टॉप पर रहा है। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी स्टार वॉर के डायरेक्टर के रूप में लुकास को काफी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- Godzilla x Kong Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला और कॉन्ग' की दहाड़, Shaitaan-क्रू पहले ही दिन हुईं ढेर