विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Titanic में जिस दरवाजे से बची थी 'रोज' की जान, वो 5 करोड़ में हुआ नीलाम, इतने में बिकी Kate Winslet की ड्रेस

Published: Wed, 27 Mar 2024 12:25 PM (IST)

1997 में आई फिल्म टाइटैनिक ने लियोनार्डी डिकैप्रियो और केट विंसलेट के करियर को ऊंचाइयों पर ला दिया था। इस ...और पढ़ें

'टाइटैनिक' फिल्म से लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट
'टाइटैनिक' फिल्म से लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट

HighLights

  1. फिर चर्चा में आई टाइटैनिक फिल्म
  2. बिक गई टाइटैनिक फिल्म की चीजें
  3. रोज की जान बचाने वाले दरवाजे को मिली करोड़ों की कीमत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के इतिहास की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक 'टाइटैनिक' (Titanic) को देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) और केट विंसलेट (Kate Winslet) की अदाकारी से सजी इस मूवी में प्यार की परिभाषा को उस खूबसूरती लेकिन दर्द के साथ दिखाया गया था, जिसे आज भी लोग भूलते नहीं। इस फिल्म ने लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट के करियर में चार चांद लगा दिए थे। 

चर्चा में 'टाइटैनिक' की जान बचाने वाला दरवाजा

'जैक' और 'रोज' (फिल्म में दोनों एक्टर्स के नाम) की लव स्टोरी में उस दरवाजे भी काफी चर्चा में रहा, जिस कारण रोज की जान बची थी। इस दरवाजे ने कहीं न कहीं जैक और रोज की लव स्टोरी में इम्पॉर्टेंट रोल प्ले किया था।जिस दरवाजे से रोज की जान बची थी, उसे ही जैक की मौत का कारण भी माना जाता है। हाल ही में उस दरवाजे को करोड़ों में बेच दिया गया। 

बिक गईं 'टाइटैनिक' की ये चीजें

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार,  नीलाम कर दिया गया है। इसके अलावा जो ड्रेस केट विंसलेट ने पहनी थी, उसकी भी नीलामी हो गई है। दरवाजे को 718,750 डॉलर (करीब 5 करोड़) में बेच दिया गया है। इसके अलावा जो ड्रेस केट विंसलेट ने पहनी थी, उसे नीलामी में 125,000 डॉलर (करीब 99,00,205) में बेचा गया है।

यह भी पढ़ें: पहली बार पिता बने हॉलीवुड स्टार Robert Pattinson, गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस ने बेटे को दिया जन्म!

बिग गई ये चीज भी

इन दो चीजों के अलावा फिल्म में यूज किए गए टेलीग्राफ प्रॉप को 81,250 डॉलर (करीब 67 लाख) में बेचा गया है। फिल्स से जुड़े कुल 16 प्रॉप्स बेचे गए, जिसकी कीमत 100 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा है। 

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के साथ Vin Diesel की फोटो ने मचाया धमाल, फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाएंगे कमाल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।