विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Godfather के डायरेक्टर पर फीमेल आर्टिस्ट को जबरन किस करने का लगा आरोप, कान्स में होने वाला है फिल्म का प्रदर्शन

Published: Wed, 15 May 2024 06:26 PM (GMT+05:30)

Godfather जैसी क्लासिकल फिल्मों के लिए मशहूर 85 साल के निर्देशक की आगामी फिल्म Megalopolis का कान्स फिल्म फेस्टिवल में ...और पढ़ें

Godfather के डायरेक्टर पर फीमेल आर्टिस्ट को जबरन किस करने का लगा आरोप/ फोटो- Twitter
Godfather के डायरेक्टर पर फीमेल आर्टिस्ट को जबरन किस करने का लगा आरोप/ फोटो- Twitter

HighLights

  1. Megalopolis के निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर लगा आरोप
  2. महिला को जबरन किस करने का निर्देशक पर आरोप
  3. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में होगा Megalopolis का प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गॉडफादर ट्रिलॉजी जैसी क्लासिकल फिल्मों के बेताज बादशाह फ्रांसिस फोर्ड कोपोला अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मेगालोपोलिस' की रिलीज से पहले ही विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। मेगालोपोलिस एक इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर के नाते उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है।

इस फिल्म को थिएटर में ऑडियंस के सामने परोसने से पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। हालांकि, कान्स तक जाने से पहले इस फिल्म के डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर अपनी फिल्म के सेट पर महिला को जबरन किस करने का आरोप लगा है।

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला पर लगा महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेगालोपोलिस डायरेक्टर पर ये आरोप लगा है कि वह महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर अपनी लैप पर बिठाते थे। इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के सेट पर मौजूद रहे कुछ लोगों ने ये दावा किया कि कोपोला ने सेट पर आकर कुछ जूनियर आर्टिस्ट जो टॉपलेस थीं, उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: मार्वल मूवीज की आलोचना करने वालों पर फूटा 'थॉर' का गुस्सा, Chris Hemsworth बोले- 'यह बात करोड़ों फैंस से कहो'

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में उन्होंने अपनी सफाई देते हुए ये दावा किया कि वह शूटिंग के माहौल को थोड़ा हल्का करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उनकी टीम से जुड़े लोग निर्देशक के समर्थन में सामने आए। उनसे जुड़े कुछ सूत्रों ने भी निर्देशक कोपोला के महिलाओं के साथ बर्ताव को 'ओल्ड स्कूल' बताया है।

इस तारीख को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी फिल्म

मेगालोपोलिस के एग्जीक्यूटिव को-प्रोड्यूसर डैरेन डेमेट्रे ने निर्देशक का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने फीमेल जूनियर आर्टिस्ट को एक फ्रेंडली मैनर में किस किया था। उनमें से किसी ने भी फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के बर्ताव से असहज होने की शिकायत नहीं की है।

आपको बता दें कि मेगालोपोलिस फिल्म का 16 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा। कान्स में मी-टू को लेकर चल रही बातों के मद्दे नजर कोपोला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 80 से ज्यादा महिलाओं ने इस हॉलीवुड प्रोड्यूसर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, #MeeToo मूवमेंट के दोषी पर आया ये अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।