Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    18 साल की उम्र में Kaylee Hottle का हुआ निधन, Godzilla vs Kong में निभाया था अहम किरदार

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:12 AM (IST)

    Kaylee Hottle Died: हॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया है। ...और पढ़ें

    केली हॉटल का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    केली हॉटल का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. हॉलीवुड एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन

    2. कार एक्सीटेंड में गईं एक्ट्रेस की जान

    3. इस मूवी के लिए फेमस थीं केली हॉटल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा से इस वक्त एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट एक्ट्रेस केली हॉटल (Kaylee Hottle) का आस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 18 साल की छोटी सी उम्र में एक कार एक्सीटेंड की वजह से केली की मौत हुई है। 

    इस खबर के सामने आने के बाद सिनेमा जगत में मातम पसर गया है और हर किसी का दिल टूट गया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार पूर्व जानते हैं-

    नहीं रहीं केली हॉटल

    केली हॉटल की मौत की दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि उनके पिता पिता जोशुआ हॉटल द्वारा की गई है। उन्होंने एक इमोशनल ASL लाइवस्ट्रीम के जरिए इस मामले की जानकारी दी है। एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली हॉटल अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के  लिए जानी जाती थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही हॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई।

    Kaylee Hottle died (1)

    यह भी पढ़ें- Sam Neill Died: नहीं रहे जुरासिक पार्क के 'डॉ. एलन ग्रांट', 78 की उम्र में सैम नील का हुआ निधन

    गौर किया जाए केली हॉटल के निधन के घटनाक्रम की तरफ तो बताया जा रहा है कि 21 जुलाई मंगलवार को वह कार से कहीं जा रही थीं और रास्ते में मैरीलैंड इलाके में उनका भयानक एक्सीटेंड हो गया है, जिसकी वजह से केली की जान चली गई। एक प्रतिभाशाली अदाकारा के निधन की खबर ने हर किसी झकझोर के रख दिया है। 

    DIED

    गौर किया जाए केली हॉटल के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने मॉन्स्टरवर्स ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' (2021) के जरिए जिया की भूमिका निभाकर अपना शानदार फिल्मी डेब्यू किया था। इसके बाद वह और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' (2024) में अहम भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    असल जिंदगी में बधिर थीं हॉटल 

    आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी कि केली हॉटल जन्म से ही बधिर यानी बहरी थीं।, वह सुन नहीं सकती थीं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग और अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) के इस्तेमाल ने दुनिया भर के दर्शकों के सामने बधिर समुदाय का अहम प्रतिनिधित्व किया। चार पीढ़ियों से बहरे परिवार से ताल्लुक रखने वाली हॉटल अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और किंग कॉन्ग के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही हॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई।