Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harry Potter फेम Rupert Grint के घर गूंजी फिर किलकारी, दिखाई न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 28 Apr 2025 03:17 PM (IST)

    हॉलीवुड की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी Harry Potter तो आपको याद ही होगी। सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता Rupert Grint को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ ...और पढ़ें

    रूपर्ट ग्रिंट के घर आई फिर से खुशखबरी (Photo Credit- X)
    रूपर्ट ग्रिंट के घर आई फिर से खुशखबरी (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. हॉलीवुड अभिनेता के घर गुंजी किलकारी
    2. सोशल मीडिया पर एक्टर ने शेयर की खबर
    3. एक्टर की बेटी की फोटो देख भर आएगा दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हैरी पॉटर' (Harry Potter) फेम ब्रिटिश एक्टर रूपर्ट ग्रिंट (Rupert Grint Daughter) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है और इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया। अपनी पोस्ट में रूपर्ट ने बेबी गर्ल की पहली झलक भी दिखाई और उसका प्यारा नाम भी रिवील कर दिया।

    जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। बता दें, रूपर्ट ने साल 2020 में अपनी पार्टनर जॉर्जिया ग्रूम के साथ पहली बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वेडनेसडे (Wednesday) रखा था।

    बेबी गोल्डी से करवाई मुलाकात

    रविवार को रूपर्ट ग्रिंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूबॉर्न बेटी के आगमन की घोषणा की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सीक्रेट बेबी का थोड़ा खुलासा कर रहा हूं। पेश है ग्रिंट फैमिली का नया मेंबर। 10/10 बेबी (अब तक)।" शेयर की गई तस्वीर में बेबी गर्ल को एक एनिमल प्रिंट ब्लैंकेट में लिपटा हुआ देखा जा सकता है। उसने व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे कार्डिगन पहना हुआ है। खास बात यह रही कि उसकी टी-शर्ट पर उसका नाम 'गोल्डी' लिखा हुआ है, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- ICU में 'हैरी पॉटर' स्टार Nick Moran, गंभीर हालत में हुई इमरजेंसी सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    डॉक्टर को कहा शुक्रिया

    रूपर्ट ने इस खुशी के मौके पर उन डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी बेटी की डिलीवरी कराई। उन्होंने लिखा, "प्रसव विशेषज्ञ एलेक्स डिगेसु को सुरक्षित और सहज प्रसव के लिए दिल से धन्यवाद।" बता दें, रूपर्ट और जॉर्जिया की जोड़ी 2008 में आई फिल्म 'एंगस, थोंग्स एंड परफेक्ट स्नैगिंग' में साथ नजर आई थी। इनकी जोड़ी फैंस के बीच भी काफी पसंद की जाती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rupert Grint (@rupertgrint)

    वर्क फ्रंट और 'हैरी पॉटर' से जुड़ी यादें

    रूपर्ट ग्रिंट 'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज के तीन मुख्य किरदारों में से एक रहे हैं। उन्होंने 'रॉन वीस्ली' का आइकॉनिक किरदार निभाकर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके को-स्टार डैनियल रैडक्लिफ ने भी 2023 में पहली बार पिता बनने का अनुभव किया था। 'हैरी पॉटर' के अलावा, रूपर्ट 'सिक नोट', 'द एबीसी मर्डर्स' और 'सर्वेंट' जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8: भारतीय फैंस जल्दी देख पाएंगे Tom Cruise की मिशन इम्पॉसिबल, आ गई तारीख