सच्ची घटना और खतरनाक मिशन, रोचक है High Value Target: The Hunt for Saddam, कब और कहां होगी रिलीज?
सच्ची घटना पर आधारित हॉलीवुड स्टार जोएल किन्नामन की अपकमिंग सीरीज High Value Target The Hunt for Saddam की ओटीटी रिलीज का एलान हो गया है।

हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम का ट्रेलर आउट
सच्ची घटना पर बेस्ड है हॉलीवुड वेब सीरीज
इस दिन स्ट्रीम की जाएगी हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। High Value Target The Hunt for Saddam OTT Release: सिनेमा जगत में लंबे समय से सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज को बनाने का चलन चलता आ रहा है। इस मामले में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से दो कदम आगे हॉलीवुड रहता है। आने वाले समय में अंग्रेजी सिनेमा हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम वेब सीरीज के जरिए कुछ ऐसा ही ला रहा है।
जोएल किन्नामन (Joel Kinnaman) स्टारर ये पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी के मामले को दर्शाती है। जिसके ट्रेलर के साथ-साथ रिलीज डेट का एलान भी मेकर्स की तरफ से किया गया है।
हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम सीरीज
बात की जाए हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम के ट्रेलर की तो इसे कुछ समय पहले टीएनटी (TNT) ड्रामा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस सीरीज में अमेरिका की खुफिया जांच एजेंसी सीआईए (CIA) के एनालिस्ट जॉन निक्सन (जोएल किन्नामन) को केंद्र में रखा गया है, उनका किरदार इस वेब सीरीज जोएल किन्नामन निभाते हुए दिखेंगे।
-1786506377278.webp)
इसके अलावा दूसरा मुख्य कैरेक्टर सद्दाम हुसैन का है, जो एक्टर वलीद जुएटर प्ले कर रहे हैं। हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम के ट्रेलर को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि इस सीरीज पॉलिटिकल थ्रिलर लिमिटेड सीरीज में 2003 में इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी और सीआईए अधिकारी जॉन निक्सन द्वारा उनकी पूछताछ के वास्तविक घटनाक्रम की कहानी को पर्दे पर पेश किया जाएगा।
Inspired by the memoir “Debriefing the President” by CIA Analyst John Nixon, High Value Target: The Hunt for Saddam is a political thriller that brings to screen the extraordinary story of Nixon (portrayed by Joel Kinnaman), the first CIA officer to interrogate Saddam Hussein… pic.twitter.com/yN8EfUKqxr
— TNT Network (@tntdrama) August 5, 2026
आपको बता दें कि जोएल किन्नामन स्टारर हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम सीरीज पूर्व सीआईए (CIA) विश्लेषक जॉन निक्सन द्वारा लिखी गई एक चर्चित पुस्तक डिब्रिफिंग द प्रेसिडेंट: द इंटररोगेशन ऑफ सद्दाम हुसैन (Debriefing the President: The Interrogation of Saddam Hussein) पर आधारित है।
कब और कहां होगी रिलीज
गौर किया जाए हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम की रिलीज डेट की तरफ तो इस पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर रिलीज को 13 सितंबर 2026 को टीनएटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज का निर्माण डैनियल स्टीपलमैन और जोनाथन वेकहैम ने मिलकर किया है।

