विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Verity Trailer: अनसुलझे रहस्य, खौफनाक थ्रिल और जबरदस्त सस्पेंस; Dakota Johnson और एन हैथवे की वेरिटी का धांसू है ट्रेलर

Updated: Wed, 12 Aug 2026 08:35 AM (IST)

हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार डकोटा जॉनसन और एन हैथवे की मोस्ट अवेटेड मूवी वेरिटी का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

वेरिटी का ट्रेलर आउट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

वेरिटी का ट्रेलर आउट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हॉलीवुड की फिल्म वेरिटी का ट्रेलर रिलीज

  2. डकोटा जॉनसन और एन हैथवे की मूवी

  3. इस दिन रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर किसी की व्यक्ति की मदद करने जाएं और आपके के सामने उसके जुड़े कुछ ऐसे रहस्य आ जाएं, जो आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है। ऐसा ही कुछ आपको आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म वेरिटी (Verity) में देखने को मिलेगा।

अभिनेत्री डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) और एन हैथवे (Anne Hathaway) स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेरिटी के ट्रेलर में जबरदस्त थ्रिलर और संस्पेंस मौजूद है, जो इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है। आइए एक नजर वेरिटी के इस लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं-

सामने आया वेरिटी का ट्रेलर

लंबे समय से डकोटा जॉनसन और एन हैथवे की अपकमिंग फिल्म वेरिटी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स के द्वारा इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें डकोटा और हैथवे के अलावा अभिनेता जॉश हार्टनेट की झलक भी देखने को मिलती है। गौर किया जाए फिल्म के ट्रेलर की तरफ तो इसकी कहानी एक स्ट्रगल कर रही लेखिका लोवेन ऐशले (डकोटा जॉनसन) के इर्द-गिर्द घूमती है। 

यह भी पढ़ें- Dakota Johnson का बदला पूरा हुलिया, Marilyn Monroe की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

verity movie

जिसको एक एक्सीडेंट में घायल होने वाली दूसरी मशहूर लेखिका वेरिटी क्रॉफोर्ड (एन हैथवे) की अधूरी किताबों को पूरा करने का काम सौंपा जाता है। लेकिन जब ऐशले इस काम के सिलसिले में वेरिटी के घर जाती हैं, तो उसको कुछ ऐसी किताबें हाथ लगती हैं, जिसमें अनसुने रहस्य मौजूद हैं।

वेरिटी क्रॉफोर्ड ने अपनी इन किताबों में अपने पति जेरेमी क्रॉमफोर्ड (जॉश हार्टनेट) और परिवार के अन्य सदस्यों से संबंधित खौफनाक रहस्यों का जिक्र किया हुआ है, जिनके बारे में जानकर ऐशेले के अंदर डर बैठ जाता है। बाकी की कहानी जानने को लिए आपको फिल्म वेरिटी को देखना पड़ेगा, जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

आपको बता दें कि इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेरिटी का डायरेक्शन माइकल शोवाल्टर ने किया है, जो इससे पहले स्पॉइलर अलर्ट (2022) और द बिग शिक (2017) जैसी कई मूवीज को बना चुके हैं। 

नोवल पर आधारित है कहानी

दरअसल डकोटा जॉनसन और एन हैथवे की आने वाली फिल्म वेरिटी की कहानी अमेरिका की मशहूर लेखिकी कॉलीन हूवर द्वारा लिखित लोकप्रिय नोवल वेरिटी पर आधिरिती है, जिसे साल 2018 में प्रकाशित किया गया था। 

यह भी पढ़ें- भारत में The Odyssey ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, Christopher Nolan की फिल्म से 'कांपा' बॉलीवुड