Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chris Martin से ब्रेकअप के बाद 8 साल छोटे सिंगर के प्यार में Dakota Johnson, बीच सड़क पर किया लिप-लॉक

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 01:32 PM (IST)

    क्रिस मार्टिन के बाद डकोटा जॉन्सन (Dakota Johnson) को दोबारा प्यार मिल गया है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रोल मॉडल (Role Model) के साथ रोमांटिक डेट पर स्पॉट ...और पढ़ें

    डकोटा जॉन्सन की रोमांटिक फोटोज वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    डकोटा जॉन्सन की रोमांटिक फोटोज वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. डकोटा जॉन्सन रोल मॉडल संग डेटिंग कर रही हैं

    2. लॉस एंजेलिस में रोमांटिक डेट पर किस करते दिखे दोनों

    3. क्रिस मार्टिन से ब्रेकअप के बाद डकोटा को मिला नया प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे फेम एक्ट्रेस डकोटा जॉन्सन (Dakota Johnson) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अमेरिकी आर्टिस्ट रोल मॉडल (Role Model) के साथ रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं।

    काफी समय से ऐसी चर्चा हो रही थी कि डकोटा जॉन्सन को रोल मॉडल के रूप में दोबारा प्यार मिल गया है। अब उनकी हालिया डेट नाइट की पिक्चर्स उनके रिलेशनशिप का सबूत पेश कर रही हैं।

    डेट नाइट पर गईं डकोटा जॉन्सन

    दरअसल, डकोटा जॉन्सन शुक्रवार की रात को रोल मॉडल के नाम से मशहूर टकर पिल्सबरी के साथ लॉस एंजेलिस में एक रोमांटिक डेट नाइट पर गईं। उन्हें साथ में स्पॉट किया गया और फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गईं। 

    सोशल मीडिया पर डकोटा और रोल मॉडल की तस्वीरें वायरल हो रहीं। एक तस्वीर में 36 साल की डकोटा लॉस फेलिज की एक पार्किंग में अपने 28 साल के ब्वॉयफ्रेंड को हग कर रही हैं, जबकि एक तस्वीर में दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों चिट-चैट करते दिखे। 

    रोमांटिक दिखे डकोटा और रोल मॉडल

    यही नहीं, रोल मॉडल को डकोटा के गाल और बालों को प्यार से सहलाते हुए भी कैमरे में कैद किया गया। दोनों सरेआम अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। डकोटा जॉन्सन ने एक ऑलिव ग्रीन क्रॉप टॉप के ऊपर एक कैज़ुअल काली जैकेट पहनी हुई थी, जबकि रैपर ने इस आउटिंग के लिए नीली टी-शर्ट, काली पैंट और एक बॉल कैप पहनी थी। 

    यह भी पढ़ें- सलवार-सूट पहन Fifty Shades of Grey की हीरोइन Dakota Johnson गईं मंदिर, ब्वॉयफ्रेंड संग नंदी से मांगी मन्नत

    खबरें और भी

     

    5 महीने से रिलेशनशिप में हैं डकोटा

    पिछले साल दिसंबर के महीने से ही डकोटा जॉन्सन और रोल मॉडल के बीच डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, कपल ने खुलकर कभी अपना रिश्ता नहीं स्वीकारा लेकिन साथ में उनका घूमना-फिरना उनके बीच के प्यार को जगजाहिर करता है।

    टूटा 8 साल का रिश्ता

    बता दें कि रोल मॉडल से पहले डकोटा जॉन्सन कोल्डप्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन (Chris Martin) के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 8 सालों तक डेट किया। हालांकि, जून 2025 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई थी।

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Chris Martin का इशारा, Dakota Johnson की फिल्म का किया जिक्र