टाइटैनिक हीरो Leonardo DiCaprio का भारत से है खास कनेक्शन, एक्टर के खुलासे से चौंके फैंस
हॉलीवुड सुपरस्टार Leonardo DiCaprio ने हाल ही में बताया कि उनका भारत से एक खास रिश्ता है। उनके इस खुलासे ...और पढ़ें
-1766753141665_m.webp)
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने किया बड़ा खुलासा
HighLights
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने किया बड़ा खुलासा
टाइटैनिक एक्टर का भारत से क्या है कनेक्शन
एक्टर के खुलासे से चौंके फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्मों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। भारत में उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगी। एक्टर ने हाल ही में अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बात की और बताया कि उनका भारत से एक खास कनेक्शन है।
लियोनार्डो ने किया ये खुलासा
एक्टर ने बताया कि उनकी सौतेली मां सिख हैं। एक्टर ने यह बात टाइम मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताई, जिससे कई फैंस हैरान रह गए और ऑनलाइन उनकी भारत से इस अनजाने कनेक्शन के बारे में बातचीत शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें- 'फार्ट जैसी स्मैल क्यों है', Priyanka Chopra ने खिलाई थी निक जोनस को ये इंडियन चीज, दांत पीसते रह गए थे सिंगर
अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए, डिकैप्रियो ने अपने माता-पिता के प्रभाव और काउंटरकल्चर आंदोलनों में उनकी जड़ों के बारे में बताया। एक्टर ने कहा, 'मेरी सौतेली मां सिख हैं और पिता, जॉर्ज डिकैप्रियो, 1970 के दशक में सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में हिप्पी काउंटरकल्चर और अंडरग्राउंड आर्ट सीन से बहुत प्रभावित थे।
सालों पहले अपनाया था सिख धर्म
एक इंटरव्यू में टाइटैनिक एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपने परिवार के बारे में बात की। अब फैंस एक्टर को भारत से जोड़ रहे हैं। डिकैप्रियो की सौतेली मां, पेगी डिकैप्रियो, एक अमृतधारी सिख हैं और उन्हें अक्सर पगड़ी और पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने देखा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने सालों पहले सिख धर्म अपनाया था और हाल के समय में इसे ज्यादा खुलकर अपनाना शुरू किया है। पेगी ने 1995 में जॉर्ज डिकैप्रियो से शादी की थी। पिछली शादी से उनका एक बेटा, एडम फरार है, जो शादी के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो का सौतेला भाई बन गया। जॉर्ज डिकैप्रियो पहले ही लियोनार्डो की मां, इर्मेलिन इंडेनबिर्केन से अलग हो गए थे, जब एक्टर सिर्फ एक साल के थे।
इंटरव्यू के दौरान, डिकैप्रियो ने वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के सेट से एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता और सौतेली मां सेट पर आए, तो उनके को-स्टार ब्रैड पिट को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ कि वे उनके माता-पिता हैं। लियो ने कहा, 'मुझे याद है जब हम मुसो एंड फ्रैंक से हॉलीवुड बुलेवार्ड की ओर मुड़ रहे थे। मैंने ब्रैड से कहा, 'वे मेरे पिताजी और मेरी सौतेली मां हैं,' और उन्होंने कहा, 'हां, ठीक है।' मैंने कहा, 'नहीं, वे सच में हैं।' उन्होंने कहा, 'हां! ठीक है।' मैंने कहा, 'मुझे पता है कि वे फिल्म में एक्स्ट्रा जैसे दिखते हैं, लेकिन वे सच में हैं। वे रोज ऐसे ही कपड़े पहनते हैं।' वह एक शानदार पल था'।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।