Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selena Gomez की सगाई पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड Justin Bieber की पत्नी ने दिया रिएक्शन, लेटेस्ट पोस्ट में बदले सुर

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 01:41 PM (IST)

    हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से सगाई कर ली है। इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए उनक ...और पढ़ें

    सेलेना गोमेज की सगाई पर जस्टिन बीबर की पत्नी ने किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)
    सेलेना गोमेज की सगाई पर जस्टिन बीबर की पत्नी ने किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सेलेना गोमेज की सगाई पर आया जस्टिन बीबर की पत्नी का रिएक्शन
    2. जस्टिन बीबर के साथ जुड़ चुका है सेलेना गोमेज का नाम
    3. हैली बीबर के रिएक्शन को पसंद कर रहे हैं सेलेना के फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से सगाई की है। मशहूर प्रोड्यूसर के साथ सेलेना का नाम लंबे समय से जोड़कर देखा जा रहा था। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस की फोटोज पर तमाम हॉलीवुड स्टार्स ने बधाई दी। हालांकि, चर्चा में जस्टिन बीबर (Justin Bieber) की पत्नी हैली बीबर (Hailey Bieber) का रिएक्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने सेलेना की पोस्ट पर क्या रिएक्ट किया है।

    जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज का नाम एक समय जोड़कर देखा गया था। जस्टिन-सेलेना ने एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों ने ही बाद में अलग होने का फैसला लिया। अब सेलेना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाली हैं। सगाई की तस्वीरों पर जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर ने एक ऐसा कमेंट किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। 

    Photo Credit- Instagram

    जस्टिन बीबर की पत्नी ने किया रिएक्ट

    सेलेना गोमेज ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की। हैली बीबर ने एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग वाली तस्वीरों को लाइक किया है। सेलेना गोमेज के फैंस पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए अपडेट दिया गया है कि जस्टिन बीबर की पत्नी ने सेलेना की पोस्ट को लाइक किया है। एक्ट्रेस और मशहूर सिंगर सेलेना के फैंस हैली बीबर की पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और इस रिएक्शन के लिए उनकी तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Selena Gomez ने रचाई सगाई, ब्वॉयफ्रेंड Benny Blanco को पहनाई अंगूठी, वायरल हुईं फोटोज

    बता दें कि हैली ने इसी साल अपने बेटे ब्लूज बीबर का स्वागत किया। यही कारण है कि इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान भी वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। 

    खबरें और भी

    साल 2023 से जुड़ने लगा था नाम 

    सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए फैंस के साथ फोटोज शेयर की। दोनों का नाम साल 2023 से जोड़कर देखा जाने लगा था। दरअसल, सेलेना और बेनी अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते थे। अब उन्होंने अपने प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है। बेनी ब्लैंको प्रोफेशन से अमेरिकन प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं। 

    ये भी पढ़ें- कभी मां नहीं बन सकतीं Selena Gomez! बच्चे के जन्म से जान को हो सकता है खतरा, सिंगर ने बयां किया दर्द