Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selena Gomez ने रचाई सगाई, ब्वॉयफ्रेंड Benny Blanco को पहनाई अंगूठी, वायरल हुईं फोटोज

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 12:53 PM (IST)

    हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन ...और पढ़ें

    सेलेना गोमेज ने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से की सगाई (Photo Credit- Instagram)
    सेलेना गोमेज ने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से की सगाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सेलेना गोमेज ने की ब्वॉयफ्रेंड से सगाई
    2. साल 2023 से डेट कर रहे हैं सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इंगेजमेंट फोटोज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते साल से ही उनका नाम प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से जुड़ना शुरू हो गया था। आखिरकार, अब मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    एक साल से ज्यादा समय तक ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने के बाद सेलेना अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाली हैं। 12 दिसंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने सगाई की जानकारी फैंस को दी है। आइए, दोनों की सगाई से जुड़ी वायरल तस्वीरों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    सेलेना ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

    इंस्टाग्राम पर सेलेना ने इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। इनमें देखा जा सकता है कि वह लॉन में बैठी हुई हैं और अपनी सगाई की अंगूठी को निहारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, एक अन्य फोटो में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले लगते हुए दिख रही हैं। 

    दोनों की फोटोज पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के ऊपर कमेंट सेक्शन में प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड सेलेब्स ने भी दोनों की सगाई की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं Shraddha Kapoor, स्पाइडरमैन स्टार Andrew Garfield के साथ तस्वीर वायरल

    View this post on Instagram

    A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

    2023 में शुरू हुई थी अफेयर की चर्चा

    हॉलीवुड में सेलेना गोमेज की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों को पसंद किया जाता है। साल 2023 से ही उनका नाम पॉपुलर प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ जुड़ना शुरू हो गया था। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। अब कपल ने अपने प्यार के रिश्ते की जानकारी सभी के साथ शेयर कर दी है। 

    Photo Credit- Instagram

    कौन हैं सेलेना गोमेज के ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको?

    सेलेना गोमेज से सगाई करने के बाद बेनी ब्लैंको का नाम लगातार सुर्खियों में है। बता दें कि एक्ट्रेस के होने वाले जीवनसाथी का जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। पेशे से वह एक अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर हैं। बता दें कि वह जून 2023 से ही हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Taylor Swift ने दिखाई दरियादिली, क्रू मेंबर्स को दान कर डाली करोड़ों की धनराशि