Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kim-Kylie Jenner और Khloe, कार्दशियन बहनों में से जानिए किसकी पॉपुलैरिटी छूती है आसमान?

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 05:10 PM (IST)

    Kardarshian और Jenner फैमिली सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। काइली से लेकर किम और क्लोई तक ये पांचों बहनें बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फ ...और पढ़ें

    कार्दशियन-जेनर बहनों में से जानिए किसकी पॉपुलैरिटी है सबसे ज्यादा / फोटो- Instagram
    कार्दशियन-जेनर बहनों में से जानिए किसकी पॉपुलैरिटी है सबसे ज्यादा / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. कार्दशियन और जेनर में से ये सिस्टर पॉपुलैरिटी में है सबसे आगे
    2. कार्दशियन सिस्टर्स की लोकप्रियता के आगे बड़ी-बड़ी पर्सनैलिटी हैं फेल
    3. रियलिटी शोज से बिजनेस तक कार्दशियन सिस्टर की बिलियंस में है कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी और सोशलाइट 'कार्दशियन सिस्टर्स' (kardashian sisters) की लाइफ काफी चर्चा में रहती है। किम कार्दशियन-काइली जेनर सहित उनका पूरा परिवार फैशन की दुनिया का जाना-माना नाम है।

    किम कार्दशियन -क्लोई कार्दशियन और कॉर्टनी कार्दशियन क्रिस जेनर और रॉबर्ट कार्दशियन की बेटियां है, तो वहीं कायली जेनर और केंडल जेनर क्रिस के सेकंड हसबैंड ब्रूस जेनर की संतान है। कार्दशियन और जेनर हाफ सिस्टर्स हैं।

    बिलियंस में कमाई करने वालीं जेनर और कार्दशियन बहनों पर सीरीज 'कीपिंग अप विद: कार्दशियन ' के कई सीजन भी आ चुके हैं, जिसमें इन सभी बहनों की जिंदगी से लेकर उनकी शादीशुदा लाइफ और अफेयर्स से लेकर उनके मनमुटाव तक को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है।

    कार्दशियन और जेनर सिस्टर्स की पॉपुलैरिटी सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके बहुत चाहने वाले हैं। कार्दशियन सिस्टर्स की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग के आगे बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों की लोकप्रियता भी फीकी पड़ती है।

    सोशल मीडिया फॉलोइंग के मामले में खुद भी इन बहनों के बीच तगड़ा कॉम्पीटिशन है। चलिए जानते हैं इन पांचों बहनों में से इंस्टाग्राम पर किसके हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स और कौन है रेस में सबसे पीछे-

    काइली जेनर (Kylie Jenner)

    10 अगस्त 1997 में जन्मीं काइली जेनर अपनी बहनों में सबसे छोटी हैं, उनकी उम्र महज 26 साल हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पॉपुलैरिटी के मामले में वह अपनी बहनों से काफी आगे हैं। उनके हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं।

    यह भी पढ़ें: Gigi Hadid संग ऑस्कर अवॉर्ड में अपना रिश्ता ऑफिशियल करेंगे Bradley Cooper? रेड कार्पेट पर एक साथ आएंगे नजर

    जस्टिन बीबर से लेकर रिहाना तक कई बड़ी पर्सनैलिटी को मात देने वाली कायली जेनर के इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स हैं। कायली जेनर का खुद का कॉस्मेटिक ब्रांड है।

    किम कार्दशियन (kim kardashian)

    पॉपुलैरिटी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में रहने वाली किम कार्दशियन हैं। बिजनेस वुमन किम कार्दशियन उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उनके ब्वॉयफ्रेंड संग 'S*X टेप किम कार्दशियन ' वायरल हुआ था। किम अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट में वह काइली से भले ही पीछे हैं, लेकिन अपनी अन्य बहनों से बहुत आगे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 364 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    क्लोई कार्दशियन (Khloé Kardashian)

    क्लोई कार्दशियन काफी लेट से चर्चा में आई थीं। उन्हें अपनी फैमिली संग किये गए रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कार्दशियन्स' से लोकप्रियता मिली थी। क्लोई एक लोकप्रिय बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने फैंस को फैशन गोल्स देती हैं। इतना ही नहीं, जिस तरह से बीतते वक्त के साथ क्लोई ने बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किया है, उससे भी फैंस काफी इम्प्रेस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 310 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    खबरें और भी

    केंडल जेनर (Kendall Jenner)

    28 साल की केंडल जेनर सिर्फ बिजनेसवुमन और मीडिया पर्सनैलिटी ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने फैशन की दुनिया में खूब नाम कमाया है। केंडल जेनर सुपर मॉडल हैं और वह पेरिस फैशन वीक और विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के लिए वॉक भी कर चुकी हैं। केंडल जेनर ने साल 2014 में मेट गाला में डेब्यू किया था। इंस्टाग्राम पर उनके 294 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    कॉर्टनी कार्दशियन (Kourtney Kardashian)

    कार्दशियन सिस्टर्स में फैन फॉलोइंग लिस्ट में जो सबसे पीछे हैं, वह हैं कॉर्टनी। अमेरिकन पर्सनैलिटी स्कॉट डिसिक को लगभग 10 साल तक डेट करने के बाद वह उनसे अलग हो गयी और उन्होंने साल 2022 में ट्रेविस बार्कर से शादी की।

    कॉर्टनी कार्दशियन के चार बच्चे हैं। कॉर्टनी ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की कई फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 224 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    यह भी पढ़ें: The Gentlemen: सूट-बूट वाले गैंगस्टर्स की कहानी है नेटफ्लिक्स की सीरीज, Guy Ritchie की इस फिल्म का है स्पिन ऑफ