Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kingdom Of The Planet Of The Apes: बदल चुका है निजाम, इंसानों का शिकार कर रहे चिम्पाजी, देखिए टीजर

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 02:35 PM (GMT+05:30)

    Kingdom Of The Planet Of The Aps Teaser हॉलीवुड में कई फ्रेंचाइजी काफी कामयाब रही हैं। दुनियाभर में इन फिल्मों को देखा जाता है और अगली फिल्म का इंतजार ...और पढ़ें

    किंगडम ऑफ द प्लानेट ऑफ द एप्स फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फोटो- फिल्म टीम
    किंगडम ऑफ द प्लानेट ऑफ द एप्स फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फोटो- फिल्म टीम

    HighLights

    1. प्लानेट ऑफ द एप्स हॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी है
    2. इस रीबूट फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 में हुई थी
    3. प्लानेट ऑफ द एप्स में इंसानों से जंग दिखायी गयी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' (Kingdom Of The Planet Of The Aps) का टीजर ट्रेलर वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। वानरों का साम्राज्य दिखाती यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाएगी।

    यह फिल्म वानरों के एक लीडर की कहानी दिखाती है, जो इंसानों की खोई हुई टेक्नोलॉजी की तलाश में है। 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय साइंस फिक्शन फ्रेंचाइजी में से एक मानी जाती है। 

    क्या कहता है फिल्म का टीजर?

    टीजर ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो 1.52 सेकेंड के इस वीडियो से पता चलता है कि फिल्म में नोआ की कहानी दिखायी जाएगी, जो चिम्पाजी सीजर के कई पीढ़ियों बाद पैदा हुआ है। 'प्लैनेट ऑफ द एप्स फ्रेंचाइजी' की शुरुआत सीजर के साथ ही हुई थी।

    सीजर पहला चिम्पाजी है, जिसकी बौद्धिक क्षमताओं में एक साइंटिफिक प्रयोग के बाद बेतहाशा वृद्धि हो गयी थी और वो इंसानों की तरह बोलने भी लगा था। इस इवॉल्यूशन के बाद इंसानों की हलात जानवरों जैसी हो गयी है और वानर उन पर राज करने लगे। 

    यह भी पढ़ें: Indiana Jones 5 OTT Release- अब ओटीटी पर देखिए 'द डायल ऑफ डेस्टिनी', जानें- कब और कहां?

    'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का डायरेक्शन वेस बॉल ने किया है। इसमें ओवेन टीग, फ्रेया एलन, केविन डूरंड, पीटर मैकॉन और विलियम एच मैसी ने अहम किरदार निभाये हैं। कहानी जोश फ्रीडमैन, रिक जाफी, अमांडा सिल्वर और पैट्रिक ऐसन ने लिखी है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    20th सेंचुरी स्टूडियोज की फिल्म 'द प्लैनेट ऑफ द एप्स' अगले साल गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    कब शुरू हुई द प्लैनेट ऑफ द एप्स फ्रेंचाइजी?

    ‘द प्लैनेट ऑफ द एप्स' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की कहानी 'वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स' के कई साल बाद के कालखंड में स्थापित की गयी है। 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म पियरे बोउले के नॉवेल पर आधारित थी।

    यह भी पढ़ें: Selena Gomez break Social Media- इस वजह से हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

    शुरुआती पांच फिल्मों को 1968 और 1973 के बीच रिलीज किया गया था। फिर साल 2001 में इसकी रीमेक फिल्म आयी। 2011 से इस फ्रेंचाइजी की रीबूट फिल्में आना शुरू हुईं।

    किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स इस रीबूट सीरीज की चौथी फिल्म है। इससे पहले 2011 में राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स, 2014 में डॉन ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और 2017 में वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स रिलीज हुई थीं। सीरीज की पिछली फिल्म के क्लाइमैक्स में सीजर की मौत हो जाती है।