Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lady Gaga ने गुपचुप की सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिंगर की ये तस्वीरें

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 11:17 AM (IST)

    38 साल की सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    Lady Gaga and Michael Polansky (Photo Credit Instagram)
    Lady Gaga and Michael Polansky (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) का बच्चा-बच्चा दीवाना है। 38 साल की लेडी गागा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब सिंगर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।

    कहा जा रहा है कि उनकी सगाई हो गई है और जल्द शादी करने जा रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनकी वायरल फोटो बोल रही है, जिसमें उन्होंने इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Hollywood Loves Indian Food: बर्गर-पिज्जा नहीं लिट्टी चोखा और आलू चाट के दीवाने हैं ये हॉलीवुड स्टार्स

    क्या लेडी गागा की हुई सगाई ?

    लेडी गागा (Lady Gaga) का नाम पिछले काफी समय से एंटरप्रेन्योर माइकल पोलांस्की (Michael Polansky) से जुड़ रहा है। ये कपल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि इन दोनों की सगाई हो गई है। सोशल मीडिया एक्स पर लेडी गागा की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ में सगाई की रिंग नजर आ रही है।

    लेडी गागा का लुक

    इस दौरान सिंगर ऑल ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। चेहरे पर काला चश्मा और पैरों में हाई हील्स कैरी की हुई है। कोट की बाजू से उनका हाथ झलका, जिसमें बड़ी सी डायमंड रिंग ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    दो बार पहले भी कर चुकी हैं सगाई

    बता दें, लेडी गागा ने कभी शादी नहीं की, हालांकि उनकी दो बार सगाई हो चुकी है। 2011 में उन्होंने शिकागो  फायर स्टार टेलर किन्नी के साथ डेटिंग शुरू की जिन्होंने उनके गाने "यू एंड आई" के वीडियो में अभिनय किया था और कपल ने वेलेंटाइन डे 2015 पर सगाई कर ली।

    खबरें और भी

    इस मौके पर किन्नी ने गागा को दिल के आकार की अंगूठी पहनाई थी, लेकिन 2 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड टैलेंट एजेंट क्रिश्चियन कैरिनो संग डेटिंग की और सगाई की। ये रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं चला और साल 2019 की शुरुआत में उनका ब्रेकअप हो गया।

    यह भी पढ़ें- Oscar 2023 में नाटू-नाटू का इन चार गानों से है मुकाबला, रिहाना-लेडी गागा को 'गोल्डन ग्लोब' में चटा चुकी है धूल