विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो हॉटस्टार पर आई अमेरिकी पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज Landman का सीजन 1 ,फैंस को आई हाउस ऑफ कार्ड्स की याद

Published: Fri, 23 May 2025 09:44 PM (IST)

हाउस ऑफ कार्ड्स साल 2013 और 2018 के बीच प्रसारित होने वाली नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज है। यह ब्यू विलिमन ...और पढ़ें

लैंडमैन सीजन 1 जियो हॉटस्टार पर आएगी (फोटो-इंस्टाग्राम)
लैंडमैन सीजन 1 जियो हॉटस्टार पर आएगी (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. लैंड मैन के किरदार में नजर आए बिली बॉब
  2. पॉलिटिकल ड्रामा है सीरीज की कहानी
  3. जियो हॉस्टार पर रिलीज हुई सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलर शेरिडन और क्रिश्चियन वालेंस द्वारा निर्मित, लैंडमैन एक अमेरिकी टीवी सीरीज है। सीरीज ने हाल ही में जियो हॉटस्टार पर डिजिटल डेब्यू कर लिया है। बिली बॉब इस सीरीज में लैंडमैन की भूमिका निभाते नजर आएंगे जो अपनी कंपनी को टॉप पर लाने की कोशिश कर रहा है। यह सीरीज पॉडकास्ट बूमटाउन से प्रेरित है। फिल्म का सीक्वेंस देखने लायक हैं और सितारों ने भी इसमें बेहतरीन अभिनय किया है।

कब और कहां देखें सीरीज?

लैंडमैन सीजन 1 अभी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। लैंडमैन के सीजन 1 में 10 एपिसोड हैं और इसे अंग्रेजी भाषा में देखा जा सकता है। हालांकि, लैंडमैन देखने के लिए आपको अभी सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Avengers डूम्सडे और स्टार वॉर्स की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब देखने के लिए करना होगा इतना इंतजार

क्या है सीरीज की कहानी?

वेस्ट टेक्सास ऑयल रिग्स के प्लाट पर कहानी को सेट किया गया है, जिसमें बिली बॉब ने टॉमी नॉरिस का किरदार निभाया है। एक टाइम जिस समय फ्यूल की मांग तेजी से बढ़ रही है वह अपनी कंपनी को टॉप पर ले जाने की कोशिश कर रहा है। यह ड्रामा सीरीज एक अल्टीमेट ड्रामा सीरीज है जिसे कोई मिस नहीं कर सकता।

लैंडमैन में बिली बॉब थॉर्नटन मुख्य भूमिका में हैं, वहीं अली लार्टर, जैकब लोफ्लैंड, मिशेल रैंडोल्फ, पॉलिना चावेज, कायला वालेस सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस सीरीज को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है।

पहले हाउस ऑफ कार्ड्स ने दिखाई थी ऐसी कहानी

दर्शकों को सीरीज का सीक्वेंस काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। लेकिन अगर इसकी तुलना साल 2013 से 2018 के बीच आए हाउस ऑफ कार्ड्स से करेंगे तो लैंडमैन फीकी नजर आएगी। हाउस ऑफ कार्ड्स एक पॉलिटिकल ड्रामा है जिसमें एक कांग्रेसी अपनी समान रूप से धूर्त पत्नी के साथ मिलकर उन लोगों से बदला लेने का प्रयास करता है जिन्होंने उसके साथ विश्वासघात किया था।

यह भी पढ़ें: The Devil Wears Prada का जल्द आएगा सीक्वल, डिज्नी ने रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।