यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Boy एक्ट्रेस Megan Fox चौथी बार बनी मां, एक्स मंगेतर से अलग होने के बाद बेटी को दिया जन्म
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स (Megan Fox) चौथी बार मां बनी हैं। उन्होंने मशीन गन केली (Machine Gun Kelly) से अलगाव के बाद अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है ...और पढ़ें

HighLights
- एक्ट्रेस मेगन फॉक्स चौथी बार बनी मां
- मशीन गन केली के साथ पहले बच्चे को दिया जन्म
- क्या अलगाव के बाद दोनों के रिश्ते में आएगा नया मोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स (Megan Fox) फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। मेगन की तुलना अक्सर एंजेलिना जोली से की जाती है। अभिनेत्री मेगन फॉक्स और रैपर मशीन गन केली ने अलग होने के कुछ महीनों बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खास पल की जानकारी देते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।
मशहूर सिंगर मशीन गन केली, जिनका असली नाम कोल्सन बेकर हैं, ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इसमें रैपर अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारी नन्ही परी, साथ में जन्मतिथि 27 मार्च 2025 भी शामिल की।
मेगन फॉक्स का केली के साथ है पहला बच्चा
मशहूर एक्ट्रेस मेगन फॉक्स चौथी बार मां बनी हैं, लेकिन मशीन गन केली के साथ यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले उनके तीन बेटे हैं। नोआ, बोधी और जर्नी, जो उनके एक्स हसबैंड ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से हैं। वहीं, अब उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है।
ये भी पढ़ें- Jon Voight और Megan Fox चुन गए सबसे खराब एक्टर और एक्ट्रेस, रैजीज अवॉर्ड्स के लिए देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
मेगन और केली ने जनवरी 2022 में सगाई की थी और इसके बाद दोनों साल 2024 में अलग हो गए थे। हालांकि, बच्चे को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। बता दें कि दोनों ने रिश्ते को खत्म करने से पहले ही यह घोषणा की थी कि वे जल्द ही अपने घर में बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
खबरें और भी
क्या दोनों के रिश्ते में आएगा नया मोड़?
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बच्चों की परवरिश के लिए एक्स कपल अपने रिश्तों में सुधार कर लेते हैं। जब से केली ने मेगन के साथ अपनी पहली बेटी की वीडियो शेयर की है, तो लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि शायद दोनों के रिश्ते में एक नया मोड़ आ सकता है। हालांकि, रैपर ने अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस मेगन के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

Photot Credit- Instagram
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अगर मेगन और केली अपने रिश्ते को आगे भी आजामाते हैं, तो ये कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। लेकिन अभी दोनों ही अपनी बेटी पर फोकस कर रहे हैं और इस खास पल को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, फैंस दोनों को नन्ही परी के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।