Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुरंधर बनकर खतरनाक मिशन को अंजाम देंगे Ethan Hunt, नई स्पाई थ्रिलर से मचाएंगे धमाल

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:09 PM (IST)

    हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का नाम इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जो एक स्पाई थ्रिलर होगी। ...और पढ़ें

    टॉम क्रूज की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    टॉम क्रूज की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. टॉम क्रूज अपकमिंग फिल्म होगी स्पाई थ्रिलर

    2. मिशन इंपॉसिबल के बाद फिर से जासूस बनेंगे टॉम

    3. इथन हंट के किरदार के लिए लोकप्रिय हैं अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में शानदार योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को भला कौन नहीं जानता। मिशन इम्पॉसिबल के 'इथन हंट' और टॉप गन के 'कैप्टन पीट मैवरिक मिशेल' बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाले टॉम का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

    बताया जा रहा है कि टॉम की वह फिल्म धुरंधर टाइप यानी स्पाई थ्रिलर होगी, जिसमें टॉम एक बार फिर से पर्दे पर खुफिया जासूस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

    टॉम क्रूज की स्पाई थ्रिलर फिल्म

    'द इनसाइडर' की रिपोर्ट के आधार पर टॉम क्रूज फिलहाल फिल्म निर्माता अनीश चगंती के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसका जॉनर स्पाई थ्रिलर बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग के बाद अभिनेता के एक बार फिर से पर्दे पर खुफिया जासूस का कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- हवाई मिशन पर लौटेगा 'मेवरिक मिशेल', 40वीं सालगिरह पर री-रिलीज होंगी Top Gun की दोनों मूवीज

    tom cruise (1)

    इससे पहले एमआई फ्रेंचाइज में टॉम का स्पाई एजेंट इथन हंट का किरदार हर किसी का फेवरेट बना था। रिपोर्ट के आधार पर टॉम क्रूज की उस अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म का नाम 'डॉपेलगैंगर' बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी  आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबर सामने आते ही टॉम क्रूज की इस मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    खबरें और भी

    tom cruise

    ऐसे में हर कोई अब इस बात का इंतजार कर रहा है कि टॉम क्रूज की इस अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कब होगी और इस बार बतौर जासूस टॉम कौन से खतरनाक मिशन को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। 

    टॉम क्रूज की टॉप गन 3 का भी इंतजार

    सिर्फ स्पाई थ्रिलर 'डॉपेलगैंगर' टॉम क्रूज ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले टॉप गन फ्रेंचाइज के मेकर्स की तरफ से ये पुष्टि की गई थी कि इसकी तीसरी किस्त की तैयारी चल रही है और टॉम क्रूज इसके लिए कमर कस चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में टॉम इन दो बड़ी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Top Gun के साथ फिर 'इम्पॉसिबल' मिशन पर Tom Cruise की वापसी , 15 हजार करोड़ कमाकर 'मैवरिक' रचेगा इतिहास?